ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा

Home / politics / कुढ़नी में नीतीश और तेजस्वी एक साथ करेंगे चुनावी जनसभा, सेंधमारी से डरी...

कुढ़नी में नीतीश और तेजस्वी एक साथ करेंगे चुनावी जनसभा, सेंधमारी से डरी बीजेपी ने भूमिहार नेताओं को उतारा

22-Nov-2022 08:38 AM

PATNA : कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रचार अभियान अब तेज हो चुका है। नाम वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद अब कुढ़नी के चुनावी मैदान में कुल 13 उम्मीदवार बचे हैं। 13 में से 4 उम्मीदवार चर्चा के केंद्र में हैं। जेडीयू के उम्मीदवार मनोज कुशवाहा, बीजेपी के केदार गुप्ता, वीआईपी के निलाभ कुमार और एआईएमआईएम के मोहम्मद गुलाम मुर्तजा पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। कुढ़नी सीट पर पहले आरजेडी का कब्जा हुआ करता था लेकिन इस बार यह सीट जेडीयू के पाले में चली गई लेकिन महागठबंधन हर हाल में इस सीट पर फिर से कब्जा जमाना चाहता है। यही वजह है कि कुढ़नी उपचुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक साथ चुनावी जनसभा करने जा रहे हैं। 2 दिसंबर को कुढ़नी में नीतीश और तेजस्वी की साझा जनसभा होगी।



कुढ़नी में 5 दिसंबर को वोट पड़ने हैं और इसके पहले तमाम बड़े चेहरे वहां अपनी ताकत दिखाते नजर आएंगे। तेजस्वी यादव 2 दिसंबर के पहले भी कुढ़नी के दौरे पर होंगे। 1 दिसंबर को जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के साथ तेजस्वी को चुनावी जनसभा संबोधित करनी है, हालांकि सबसे बड़ा क्लाइमैक्स 2 दिसंबर को होगा। जब चाचा और भतीजे की जोड़ी बिहार में नई सरकार बनाने के बाद पहली बार किसी चुनावी जनसभा को साथ–साथ संबोधित करेगी। जेडीयू ने आज से अपने नेताओं को कुढ़नी में कैंप कराना शुरू कर दिया है। कई ऐसे चेहरे हैं जिन्हें पूरे विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क का जिम्मा दिया गया है जबकि कई पूर्व मंत्रियों को पंचायत स्तर पर कैंप करने के लिए कह दिया गया है। नेताओं की पूरी लिस्ट जेडीयू ने तैयार की है जिन्हें अब चुनाव प्रचार खत्म होने तक कुढ़नी में ही कैंप करने को कहा गया है।



उधर बीजेपी ने भी अपने तमाम बड़े नेताओं का कुढ़नी में कार्यक्रम तय किया है। कई नेता कुढ़नी का दौरा कर चुके हैं और लगातार संगठन स्तर के कई नेताओं को वहां कैंप करने की जिम्मेदारी दी गई है। सबसे खास बात यह है कि वीआईपी के उम्मीदवार निलाभ कुमार के जरिए भूमिहार वोटों में सेंधमारी ना हो इसका काट निकालने के लिए बीजेपी ने इसी तबके से आने वाले नेताओं को कुढ़नी में खास जिम्मेदारी दे रखी है। राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर कुढ़नी के दौरे पर हैं और वह लगातार भूमिहार वोटो के बिखराव को रोकने के प्रयास में जुटे हुए हैं। बीजेपी का पूरा प्रयास है कि उसके वोटों में सेंधमारी ना हो साथ ही साथ इस बात पर भी बीजेपी की नजर है कि ओवैसी की पार्टी के उम्मीदवार गुलाम मुर्तजा महागठबंधन के वोटर्स में कितनी सेंध लगा पाते हैं।