ब्रेकिंग न्यूज़

देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए

Home / politics / कुढ़नी की जीत पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: बिहार में आने वाले दिनों...

कुढ़नी की जीत पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: बिहार में आने वाले दिनों का संकेत मिल गया है, बीजेपी को जनता का भरपूर साथ

08-Dec-2022 08:15 PM

DELHI : बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कुढ़नी उपचुनाव के रिजल्ट से आगे आने वाले दिनों का संकेत मिल गया है. बीजेपी को बिहार की जनता का भरपूर साथ मिला है. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कुढ़नी की जीत पर  खुशी जतायी है.

दिल्ली के BJP मुख्यालय में गुजरात में पार्टी की ऐतिहासिक जीत के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि भाजपा आज देश के सभी वर्गों की पहली पसंद हो गयी है. देश के युवा बीजेपी के साथ हैं. युवा भाजपा की विकास वाली योजनाएं चाहते हैं. युवाओं को न जातिवाद चाहिए न परिवारवाद. युवाओं का दिल विजन और विकास से ही जीता जा सकता है. तभी जब कोरोना महामारी के घोर संकट के बीच बिहार में चुनाव हुए थे, तब जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया था. 


प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात में हुए विधानसभा चुनाव में एक करोड़ से भी ज्यादा ऐसे वोटर्स थे, जिन्होंने कांग्रेस का कुशासन नहीं देखा, सिर्फ भाजपा की ही सरकार देखी. उन्हें भाजपा का काम बेहतर लगा तभी वोट दिया. युवा सवाल पूछना जानते हैं. युवा तभी किसी को वोट देते हैं, जब उन्हें भरोसा दिखता है, जब उन्हें काम दिखता है। युवाओं ने भाजपा को वोट देकर संदेश दिया है कि उन्होंने हमारे काम को जांचा परखा और उस पर भरोसा किया है. 

प्रधानमंत्री ने आदिवासियों से लेकर महिलाओं से मिल रहे समर्थन का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि गुजरात के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में भाजपा को खूब आशीर्वाद मिला है. एससीएसटी के लिए रिजर्व 40 में से 34 सीटें भाजपा ने जीती हैं. आदिवासी भाजपा को अपनी आवाज मान रहे हैं. दशकों तक जिन आदिवासियों को नजरंदाज करके रखा गया, हम लगातार उनकी उम्मीदें पूरी करने में जुटे हैं. 


अमित शाह ने भी कुढ़नी की जीत पर बधाई दी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बिहार के कुढ़नी में बीजेपी की जीत पर बधाई दी है. उन्होंने कहा है कि बिहार की कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की शानदार विजय पर पार्टी के सारे कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूँ. इस समर्थन और विश्वास के लिए जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद.