BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा
03-Feb-2024 12:38 PM
By First Bihar
PATNA: इंडी गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर घमासान मचा हुआ है। खासकर पश्चिम बंगाल में सीटों के बंटवारे को लेकर ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी और कांग्रेस आमने सामने आ गए हैं। ममता बनर्जी ने सीधे शब्दों में कांग्रेस को चुनौती दे दी है कि हिम्मत है तो बीजेपी को वाराणसी में हराकर दिखाए। टीएमसी और कांग्रेस के बीच चल रहे बयानबाजी पर बीजेपी की नजर है। पटना पहुंचे बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने विपक्षी गठबंधन में मचे घमासान पर हमला बोला है।
रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि हमलोगों ने शुरू से ही कहा था कि इंडी गठबंधन बालू पर खड़ा है और गिर जाएगा लेकिन इतनी जल्दी धराशाही हो जाएगा यह पता नहीं था। जिनका खुद का गठबंधन टूट रहा है और वे देश जोड़ने चले हैं। नीतीश कुमार चले गए, ममता बनर्जी छोड़ रही हैं और बाकी लोग भी जाने की तैयारी कर रहे हैं। हमने पहले भी कहा था कि यह देश बदल गया है और देश के लोग स्थाई सरकार चाहते हैं। देश के लोग एक प्रमाणिक लीडर चाहता है। ऐसा लीडर जिसकी नियत-नीति ठीक हो और जो खुद ठीक हो।
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के यह दावा करने पर कि लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन चार सौ सीटों पर जीत हासिल करेगी, इसपर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को दिन में तारे दिख रहे हैं। राहुल गांधी जहां-जहां घूम रहे हैं वहां गठबंधन टूट रहा है, अच्छा है घूमते रहें। घूमने के बाद जब वापस लौटेंगे तो सिर्फ उन्हीं की पार्टी बची नजर आएगी। वहीं इस दौरान उन्होंने झारखंड की सियासत में चल रही गहमागहमी को लेकर भी निशाना साधा