सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार
05-Nov-2021 01:49 PM
PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केदारनाथ धाम की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री ने लगभग 400 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का शुभारंभ केदारनाथ से किया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री जब केदारनाथ से संबोधन कर रहे थे तो बिहार बीजेपी के नेता मंदिरों में बैठकर उनका भाषण सुनते नजर आए। दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने पीएम मोदी के केदारनाथ से संबोधन को शिवालयों में बैठकर सुनने का कार्यक्रम तय किया था। बिहार बीजेपी के नेता प्रदेश भर में अलग-अलग जगहों पर शिवालयों में पहुंचे और वहां बड़ी स्क्रीन पर पीएम का संबोधन सुना।
पटना में संगठन प्रभारी भीखूभाई दलसानिया समेत अन्य नेताओं ने गायघाट स्थित गौरी शंकर मंदिर में प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। इस मौके पर पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव के साथ-साथ पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, आचार्य किशोर कुणाल भी मौजूद रहे। पटना की।मेयर सीता साहू के अलावा पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता गौरी शंकर मंदिर में मौजूद रहे। उधर राज्य सरकार के मंत्री और पार्टी के अन्य नेता पूर्वी चंपारण जिले में भी शिव मंदिर के प्रांगण में पीएम मोदी का संबोधन सुनते नजर आए। मंत्री नारायण प्रसाद, विधायक पवन जयसवाल, राणा रणधीर और विनय बिहारी भी इस मौके पर मौजूद थे।
डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद इस मौके पर अररिया में मौजूद रहे। जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के साथ-साथ एमएलसी संजय मयूख सोनपुर स्थित बाबा हरिहर नाथ मंदिर पहुंचे और वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना।