तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज
18-Oct-2021 10:14 AM
PATNA : जम्मू कश्मीर में बिहारियों की निर्मम हत्या के बाद से बिहार में सियासत तेज हो गई है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेटर लिखकर इसका जिम्मेदार सरकार को ठहराया है. चिराग ने प्रदेश में प्रवासी मंत्रालय के गठन की भी बात उठाई है. चिराग ने कहा कि अगर सरकार पहले ही प्रवासी मंत्रालय का गठन कर देती तो बिहार से बाहर रहकर काम कर रहे लोगों की सुरक्षा हो पाती.
अपने लेटर में चिराग पासवान ने कहा कि आज अगर बिहार में रोजगार के अवसर होते ही लोगों का पलायन नहीं करना पड़ता. उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार के 16 साल के कार्यकाल में रोजगार की स्थिति और भी ज्यादा चिंताजनक हो चुकी है. चिराग ने कहा कि चुनाव के समय ही उन्होंने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के माध्यम से प्रदेश में एक प्रवासी मंत्रालय का गठन करने की मांग की थी ताकि बिहार से बाहर रहकर काम करने वाले मजदूरों को असुरक्षा और कठिनाई का सामना न करना पड़े. लेकिन सरकार ने इस तरफ कोई पहल नहीं की.
चिराग ने नीतीश सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने के एलान को भी चिंताजनक बताया. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दो लाख रुपये मात्र का मुआवजा मृतक के परिवार को देने की घोषणा अत्यंत ही चिंतनीय है. जो व्यक्ति अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था. उसकी हत्या के बाद दो लाख रूपये की घोषणा सरकार की मानवीय संवेदनशून्यता को दर्शाता है.
चिराग ने सरकार से मांग की है कि बिहार में प्रवासी मंत्रालय का गठन किया जाए ताकि प्रवासी बिहारियों को अन्य प्रदेश में किसी भी तरह कि कोई भी कठिनाई और असुरक्षा ना हो और ऐसी घटना होने पर उनके परिजनों को समुचित मुआवजा और परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी दी जाए.

