Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली
15-Nov-2023 12:57 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: लालू-राबड़ी शासनकाल को जंगलराज बताकर बिहार की सत्ता पर काबिज हुई जेडीयू अब लालू और उनके परिवार की वंदना कर रही है। बिहार में फिर से महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से जेडीयू के नेता लालू-तेजस्वी का गुणगान करते नहीं थक रहे हैं। आरजेडी के सत्ता में आने से पहले लालू को चारा चोर और न जाने क्या-क्या कहने वाले जेडीयू के नेता अब उन्हें गरीबो का सबसे बड़ा मसीहा बता रहे हैं। नीतीश के मंत्री ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए लालू की शान में खूब कसीदे गढ़े ।
दरअसल, गोवर्धन पूजा के मौके पर पटना में बीजेपी द्वारा आयोजित यदुवंशी सम्मेलन को लेकर हमला बोलते हुए नीतीश कैबिनेट के मंत्री श्रवण कुमार ने लालू की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बीजेपी के यदुवंशी सम्मेलन में जो लोग आए थे वे यदुवंशी समाज के लोग नही थे बल्कि बीजेपी के कार्यकर्ता थे। जाति के हिसाब से अगर उन्हें चिन्हित किया जाता तो मुश्किल से एक फीसदी से भी कम लोग होंगे। पिछड़ा, अति पिछड़ा और दलित समाज के लोग बीजेपी में नहीं जाते हैं।
उन्होने कहा कि नित्यानंद राय और बीजेपी के लोग जो चुनौती दे रहे हैं उन्हें आने वाले समय में जमीनी हकीकत का पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद को जो कद है उसका मुकाबला वे लोग नहीं कर सकते हैं। लालू प्रसाद ने समाज के लिए, राज्य के लिए और देश के लिए जो काम किया बीजेपी उसका मुकाबला कभी भी नहीं कर सकती है। बीजेपी सिर्फ प्रचार में आगे हो सकती है लेकिन लालू प्रसाद ने जो काम गरीबों के लिए किया है उसका पसंगा (छोटा हिस्सा) भी बीजेपी नहीं कर सकती है।