ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी Bihar News: इंटर छात्र की रहस्यमयी हत्या… घर से निकला, सुबह खेत में मिला शव; गला घोंटने के सबूत से सनसनी संकट में कारोबारियों को बड़ा सहारा… केंद्र ला रहा 2.5 लाख करोड़ की गारंटी योजना, MSME सेक्टर को मिलेगी नई ताकत बेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति
25-Mar-2022 03:15 PM
PATNA : बिहार विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने आज कई मुद्दे उठाये. गृह विभाग के विभागीय बजट पर चर्चा के दौरान कटैती का विरोध किया. मांझी ने सदन से मगही में अपनी बात करने की अपील की. जिसपर आसन ने उन्हें अनुमति दे दी. मांझी नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कुछ मांग भी कर दी. मांझी ने आरक्षण और दलित समाज से जुड़े मुद्दे उठाये.
जीतन राम मांझी ने कहा कि गृह विभाग सिपाही बहाली में दलित समाज के लड़कियों की हाइट 152 सेंटीमीटर किया जाए. मांझी ने इसके लिए तर्क दिया कि जनरल कैटेगरी के बच्चे अच्छे खान-पान से शरीर का विकास करते हैं. लम्बे हो जाते हैं, जबकि दलित समाज की बच्चियों का पोषण अच्छे से नहीं हो पाता. उनकी लम्बाई कम रहा जाती है. इसलिए सिपाही बहाली में उनकी हाईट पर ध्यान दिया जाये.
जीतनराम मांझी ने कहा कि दलित समाज की बच्चियां 155 सेंटीमीटर में छांट दी जाती हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार ने पहले भी मेरी बात मानी है. पहले 180 था, मेरी मांग पर 160 कर दिया. अब फिर मेरी सरकार से मांग है कि मेरी बात पर ध्यान दें. ताकि दलित बच्चियां भी बिहार पुलिस में अपनी सेवा दे सकें.
इसके अलावा मांझी ने सरकार से डबल मतदाता सूची का प्रस्ताव सदन में लाये जाने की मांग की. उन्होंने कहा कि यह यह बिल आता है तो सदन में सर्वसम्मति से पास हो जाता. उन्होंने जातिगत जनगणना में भोजपुरी और मगही को भी शामिल किये जाने की मांग की. इसके अलावा मांझी ने अगले सुझाव में कहा कि दलित परिवार के बेघर जमीन का पर्ची दिया जाए.