ब्रेकिंग न्यूज़

देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए

Home / politics / मांझी ने बढ़ाया नीतीश पर दबाव, हेमंत सोरेन से सीखने की नसीहत

मांझी ने बढ़ाया नीतीश पर दबाव, हेमंत सोरेन से सीखने की नसीहत

13-Nov-2022 09:13 AM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में सात घटक दलों वाले महागठबंधन की सरकार चला रहे हैं। सत्ताधारी गठबंधन में भले ही कई छोटे-बड़े दल शामिल हैं लेकिन सरकार का एजेंडा नीतीश कुमार ही तय करते हैं। यही वजह है कि पिछले दिनों शराबबंदी कानून को लेकर नीतीश कुमार के ऊपर घटक दलों ने सवाल खड़े करने शुरू किए और खुद उनकी पार्टी के अंदर से भी इस मामले पर आवाज उठी। लेकिन अब नीतीश कुमार के ऊपर आरक्षण के सवाल पर दबाव बढ़ता जा रहा है पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार पर बिहार में आरक्षण की हिस्सेदारी को लेकर बड़ी मांग रख दी है। 


पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार को नसीहत दी है कि वह पड़ोसी राज्य झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सीख  लें। जीतन राम मांझी दरअसल झारखंड में 77 फ़ीसदी आरक्षण के फैसले को लेकर नीतीश कुमार के सामने अपनी बात रख रहे हैं। मांझी ने कहा है कि जब आरक्षण का दायरा पड़ोसी राज्य झारखंड में बढ़ गया है तो हमें पीछे नहीं रहना चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तुरंत इस मामले में पहल करनी चाहिए। जिसकी जितनी संख्या है उसको उसी हिसाब से हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। मांझी ने कहा है कि बिहार में आबादी के हिसाब से आरक्षण लागू कर नीतीश कुमार एक नजीर पेश करें।


आपको याद दिला दें कि झारखंड में हेमंत सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए आरक्षण की सीमा 77 फ़ीसदी तक कर दी है। हेमंत सरकार के इस फैसले की हर तरफ चर्चा हो रही है, हालांकि इस पर संवैधानिक की जानकार अलग-अलग राय रख रहे हैं। इसके बावजूद झारखंड में लागू की गई इस नई व्यवस्था के बाद बिहार में भी आरक्षण का दायरा बढ़ाने की मांग उठने लगी है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों जातीय जनगणना कराने का फैसला किया था। कई राजनीतिक दल ऐसे हैं जो जातीय जनगणना के आधार पर आरक्षण की हिस्सेदारी की मांग कर रहे हैं। मांझी ने झारखंड सरकार के फैसले के बाद नीतीश कुमार से भी इसी दिशा में पहल की मांग रखी है।