‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह BIHAR NEWS : मुंबई में बिहार के युवक की हत्या, गांव में शव पहुंचते ही लोगों का भड़का आक्रोश; सड़क जाम हथियार दिखाकर ‘भौकाल’ बनाना पड़ा भारी… वायरल रील ने पहुंचाया थाने, पुलिस ने ऐसे उतारा सारा ‘स्वैग’ BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार
19-Apr-2024 09:17 PM
By First Bihar
KISHANGANJ : लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त हो गया है। बिहार की 4 सीटें जमुई, नवादा, गया और औरंगाबाद में कुल 38 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गयी है। अब बिहार में दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है। 26 को किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका यानी कुल 5 सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों के प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए नेताओं के आने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में किशनगंज के बहादुरगंज स्थित लोहागारा हाट में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस के प्रत्याशी मोहम्मद जावेद के लिए उन्होंने चुनाव प्रचार किया।
बता दें कि मोहम्मद जावेद किशनगंज के कांग्रेस के निवर्तमान सांसद हैं जिन्हें एक बार फिर कांग्रेस ने किशनगंज से अपना उम्मीदवार बनाया है। मोहम्मद जावेद के पक्ष में मल्लिकार्जुन खरगे ने किशनगंज की जनता से वोट मांगा। कहा कि यह कोई मामूली चुनाव नहीं है। यह देश और संविधान को बचाने का चुनाव है। यदि जरा भी गलती हुई तो यह हाथ से चला जाएगा। उन्होंने किशनगंज की जनता से कहा कि अभी और लोग आएंगे कोई आपको जाति के नाम से भड़काएगा तो कोई धर्म के नाम से उकसाएगा लेकिन उनके झांसे में नहीं पड़ना है। मल्लिकार्जुन खरगे ने भीड़ से सवाल किया कि नरेंद्र मोदी ने जो वादा किये थे उसे पूरा किये क्या? उन्होंने तो हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था। यह कहना गलत नहीं होगा कि मोदी जी झूठों के सरदार हैं।
किशनगंज की चुनावी रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आंकड़ों के माध्यम से अपनी बातें रखी कहा कि 2014 में पेट्रोल का दाम 66 रुपया लेकिन आज 110 रुपये लीटर हो गया। डीजल का भी दाम बढ़ गया। रसोई गैस 414 से एक हजार पार हो गया। आटा 2014 में 210 रुपया में 10 किलो मिलता था लेकिन आज 447 रुपये हो गया है। देशी घी की बात करे तो 300 रुपए प्रति किलो मिलने वाला आज 700 रुपये हो गया। आम आदमी की थाली से दाल भी गायब हो गया है। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। नरेंद्र मोदी का यह नारा है कि सबका साथ सबका विकास नहीं। लेकिन हम कहेंगे कि ये सबको बर्बाद करके ही छोड़ेंगे। मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर हमला करने से रुके नहीं आगे कहा कि 33 करोड़ देवी देवताओं की पूजा करने वाले मोदी जी 140 करोड़ लोगों की देखभाल नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने किशनगंज की जनता से कहा कि यदि महंगाई और बेरोजगारी से छूटकारा पाना है तो मोदी जी को हटाओ। आप यदि एक हो जाएंगे तब ही मोदी साहब भागेंगे।