वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
28-Jul-2020 07:15 AM
PATNA : कोरोना को लेकर बिहार सरकार के दावों पर पडोसी राज्य झारखंड ने गंभीर सवाल उठाया है. झारखंड सरकार ने सीधा आरोप लगाया है कि बिहार के कारण झाऱखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ रहा है. हालत ये है कि कोरोना संक्रमित मरीजों को बिहार से झारखंड लाया जा रहा है ताकि उन्हें सही इलाज मिल सके. झारखंड सरकार ने कहा है वह ऐसे मामलों को रोकने के लिए सख्त कदम उठायेगी.
झारखंड के स्वास्थ्य सचिव ने लगाया आरोप
झारखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा है कि बिहार के कारण झारखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है. स्वास्थ्य सचिव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोरोना मरीजों के 65 फीसदी मामलों में ये बात सामने आई है कि मरीज खुद या फिर उनके परिवार के कोई सदस्य बिहार या फिर पड़ोस के राज्य बंगाल गए थे. कोरोना संक्रमित मरीजों के दूसरे राज्यो से झारखंड आने के कारण ही वहां संक्रमण का खतरा बढा है.
झारखंड के स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि बिहार से कोविड-19 के मरीज भी यहा लाए गए ताकि झारखंड में उनका सही इलाज हो सके. झारखंड सरकार ऐसे मामलों को गंभीरता से ले रही है. ऐसे प्रबंध किये जायेंगे जिससे ऐसी घटना आगे न हो सके. सरकारी तंत्र इस पर काम कर रहा है.
गौरतलब है कि इससे पहले झारखंड सरकार ने बिहार से आने वाली ट्रेनों की आवाजाही बंद करा दी थी. एक पखवाडे पहले झारखंड सरकार ने केंद्रीय रेल मंत्रालय से आग्रह किया था बिहार से आने वाली ट्रेनों का झारखंड में आगमन बंद किया जाये. झारखंड सरकार ने कहा था कि बिहार में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. बिहार से झारखंड में संक्रमण नहीं फैले इसके लिए ट्रेनों की आवाजाही बंद करा दी गयी थी. अब झारखंड ने खुलकर कहा है कि बिहार के कारण वहां भी कोरोना का संक्रमण बढ रहा है.