ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / politics / जेडीयू सांसद का बीजेपी प्रेम! पीएम मोदी के बाद शाह का किया समर्थन,...

जेडीयू सांसद का बीजेपी प्रेम! पीएम मोदी के बाद शाह का किया समर्थन, बोले- POK नेहरू की गलती का नतीजा

07-Dec-2023 03:29 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू का बीजेपी प्रेम कम होता नहीं दिख रहा है। पीएम मोदी की तारीफ करने के बाद अपनी ही पार्टी के निशाने पर आए जेडीयू सांसद ने एक बार फिर बीजेपी के बड़े नेता का समर्थन किया है। जेडीयू सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पीओके वाले बयान का समर्थन किया है और कहा है कि उस समय के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की गलती का नतीजा है कि आज ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है।


दरअसल, शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में जम्मू कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023 और जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2023 पर चर्चा के दौरान बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि जम्मू कश्मीर ने तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की दो गलतियों की वजह से समस्याओं को झेला है। इनमें पहली संघर्ष विराम की घोषणा और फिर कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले जाना शामिल था। यदि जवाहरलाल नेहरू ने उस वक्त सही कदम उठाए होते, तो आज पीओके हमारा हिस्सा होता।


संसद में अमित शाह के इस बयान के बाद देश की सियासत गर्म हो गई है। कांग्रेस, जेडीयू और आरजेडी के नेता शाह के बयान की निंदा कर रहे हैं हालांकि पार्टी लाइन से अलग होकर नीतीश की पार्टी जेडीयू के सांसद सुनील कुमार पिंटू ने शाह के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने एक समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा है कि यह सही है कि अतीत में गलतियां हुई हैं और इसके परिणामस्वरूप हम देख सकते हैं कि आज किसी अन्य देश द्वारा पीओके पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति उस समय का प्रधानमंत्री है। अगर तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उस समय सही फैसला लिया होता तो आज ऐसी स्थिति नहीं होती।


बता दें कि इससे पहले तीन राज्यों में बीजेपी की जीत पर सुनील कुमार पिंटू ने प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की थी और कहा था कि मोदी है मुमकिन है। उन्होंने कहा कि जनता ने इस बात पर मुहर लगा दी है। पिंटू के इस बयान से नाराज जेडीयू ने स्पष्ट तौर पर कह दिया था कि सुनील कुमार पिंटू को अगर प्रधानमंत्री के प्रति इतना ही प्रेम उमड़ रहा है तो वे जेडीयू छोड़कर बीजेपी में चले जाएं। अब जब एक बार फिर पार्टी लाइन से अलग होकर जेडीयू सांसद ने अमित शाह के बयान का समर्थन किया है। ऐसे में सियासी गलियारे में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सवाल उठ रहा है कि जेडीयू सांसद पाला बदलने की तैयारी तो नहीं कर रहे हैं?