BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
18-Jul-2021 07:10 AM
PATNA : नई प्रदेश कमेटी की गठन के बाद जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश पदाधिकारियों की आज पहली बैठक होने जा रही है। तमाम कयासों के बीच आखिरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस बैठक में वर्चुअली जुड़ेंगे। सुबह 11 बजे से पार्टी के प्रदेश कार्यालय में इस बैठक का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आवाज से वर्चुअल मोड में इस बैठक को संबोधित करेंगे जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह बैठक को दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से संबोधित करेंगे। पार्टी के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा प्रदेश कार्यालय में मौजूद रहेंगे उनके अलावा पार्टी के तमाम अन्य नेता भी बैठक में शामिल होंगे।
जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण बताया है। कुशवाहा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह तमाम पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, मंत्री विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे। हालांकि मंत्री संजय झा भी वर्चुअल मोड में ही बैठक से जुड़ेंगे।
इस बैठक में पार्टी के सभी 211 पदाधिकारी शामिल होने वाले हैं। बैठक में सभी उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और प्रवक्ता पार्टी कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में मौजूद रहेंगे। बैठक में संगठन को लेकर चर्चा होगी विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन खराब रहा था और अब संगठन को कैसे ज्यादा धारदार बनाया जाए, कैसे सरकार की तरफ से किए गए कामों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाए इसको लेकर रणनीति बनेगी।