रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम पति को नहीं मिलेगा हक! इन महिलाओं की संपत्ति पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किसे मिलेगा अधिकार Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडी ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्त बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’
23-Nov-2021 07:25 PM
PATNA: 24 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में सरकार के कार्यकाल का 15 साल पूरा हो रहा है। जेडीयू की ओर से इसे बेमिसाल बनाने की तैयारी हो रही है। इस कार्यक्रम का नाम भी '15 साल बेमिसाल' दिया गया है। वही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री से पिछले 15 सालों में बिहार में हुए कार्यों का हिसाब पूछा है। तेजस्वी के इस सवाल पर जदयू के प्रदेश सचिव रंजीत कुमार झा ने कड़ा पलटवार किया है। तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सेटेलाइट नेता बन चुके नेता प्रतिपक्ष को बिहार में हुए विकास देखने के लिए दिल्ली छोड़कर बिहार में रहना होगा।
रंजीत कुमार झा ने कहा कि सेटेलाइट नेता यदि यह सवाल खूद से पूछते रहेंगे तो जवाब कभी नहीं मिलेगा बल्कि उनको यह सवाल बिहार की जनता से पूछने की जरूरत है। यहां लगातार बढ रहे सैलानियों से पूछने की आवश्यकता है। बिहार में उनके माता-पिता के शासनकाल में और आज के समय में खेती करने में आए हुए अंतर के बारे में किसानों से पूछने की आवश्यकता है।
जेडीयू के प्रदेश सचिव ने कहा कि तेजस्वी को यह सवाल उनके माता-पिता के राज में लालटेन युग में जी रहे शहर और गांव के उन लोगों से पूछने की आवश्यकता है जो आज हमारे नेता की परिकल्पना वाले विकसित बिहार के बिजली से रौशन गांवों में सुविधा से रह रहे हैं।
सेटेलाइट नेता को इसका जवाब उन लोगों से भी मिलेगा जो उनके माता-पिता के जंगलराज में राजधानी पटना से 50-100 किमी की यात्रा 4-5 घंटे में भय के साथ करते थे और आज पटना से राज्य के आखिरी छोड़ तक की दूरी चंद घंटों में भयमुक्त होकर करते हैं।
उन्होंने कहा कि सेटेलाईट नेता को अगर सच में यह समझना है कि पिछले 15 सालों में बिहार में क्या कार्य हुए तो इसके लिए उनको देश की राजधानी दिल्ली को छोड़ बिहार के जिलों, प्रखंडों एवं गाँवों में घूमना चाहिए उनको खुद-ब-खुद इसका जवाब मिल जायेगा।