Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा
09-Mar-2021 07:11 AM
By Shushil
BHAGALPUR : जेडीयू के बाहुबली विधायक गोपाल मंडल को 2 दिन पहले जमीन कब्जा करने के मामले में स्थानीय लोगों ने बंधक बना लिया था। घंटे भर से ज्यादा वक्त तक के गोपाल मंडल स्थानीय लोगों के बीच फंसे रहे। बाद में पहुंची पुलिस ने उन्हें किसी तरह लोगों के बीच से निकाला था लेकिन इस सबके बावजूद गोपालपुर के जेडीयू विधायक के तेवर नरम नहीं पड़े हैं। गोपाल मंडल इस पूरे मामले पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। गोपाल मंडल ने कहा है कि किसी में इतनी हिम्मत नहीं कि मुझे बंधक बना ले। हम कमजोर आदमी नहीं है अपने साथ रिवाल्वर रखते हैं और जरूरत पड़ी तो सामने वाले को ठोक देते।
गोपाल मंडल ने दावा किया है कि उनकी 25 बीघा जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा किया है। गोपाल मंडल के मुताबिक कोरोना काल से पहले उन्होंने 25 बीघा जमीन खरीदी थी। संक्रमण काल में वह अपनी जमीन को देखने नहीं जा सके। इस बीच उन्हें खबर मिली कि उनकी जमीन पर कुछ लोग निर्माण करा रहे हैं। गोपाल मंडल के मुताबिक वह जहां जाते हैं हथियारों के साथ जाते हैं। अपने लोगों के साथ वह जमीन की स्थिति जानने पहुंचे थे लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया। स्थानीय लोगों से उनकी काफी बकझक भी हुई। इसकी जानकारी उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस की तरफ से कुछ लोग आए भी तो उसका कोई असर नहीं दिखा। बाद में उन्होंने डीएसपी को खुद इस मामले की जानकारी दी। जेडीयू विधायक का कहना है कि जब यह सारा विवाद चल रहा था उस वक्त कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधि और जेडीयू के जिलाध्यक्ष भी वहां पहुंचे लेकिन मामला सुलझा नहीं।
खुद को बंधक बनाया जाने के सवाल पर गोपाल मंडल ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा है कि किसी में इतनी हिम्मत नहीं कि उन्हें बंधक बना ले वह पूरी तैयारी के साथ कहीं भी जाते हैं खुद अपने पास रिवाल्वर रखते हैं और जरूरत पड़ी तो सामने वाले को ठोक भी देते। गोपाल मंडल ने कहा कि अगर मामला बनता तो दोनों तरफ से गोलियां चलती। जेडीयू विधायक का कहना है कि वह ऐसे बेवकूफ नहीं कि खाली हाथ जाकर कहीं फंस जाएं इसीलिए हथियार साथ लेकर चलते हैं।