ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस नहीं तो सड़क जाम! रोहतास में फूटा लोगों का गुस्सा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े उपभोक्ताओं ने सिलेंडर रखकर रोका हाईवे बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला विवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात

Home / politics / JDU में शामिल हुए पूर्व सांसद अशफाक करीम, लोकसभा चुनाव से पहले लालू-तेजस्वी...

JDU में शामिल हुए पूर्व सांसद अशफाक करीम, लोकसभा चुनाव से पहले लालू-तेजस्वी का छोड़ा साथ ; सीमांचल में बढ़ेगी आरजेडी की मुश्किलें

13-Apr-2024 04:41 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले लालू-तेजस्वी का साथ छोड़ने वाले आरजेडी के पूर्व राज्यसभा सांसद अशफाक करीम जेडीयू में शामिल हो गए हैं। जेडीयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में उन्होंने जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने उन्हें जेडीयू की सदस्यता दिलाई। सीमांचल में इसे आरजेडी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।


दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही सियासी गहमागहमी के बीच आरजेडी को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब सीमांचल के इलाके में मुस्लिम वोटरों के बीच बड़ी पैठ रखने वाले पार्टी के पूर्व सांसद अशफाक करीम ने राजद से अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी। अशफाक करीम ने लोकसभा चुनाव में टिकट बंटवारे में मुसलमानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद को अपना इस्तीफा भेज दिया था।


अपने इस्तीफे में पूर्व आरजेडी सांसद ने लिखा है कि वे सामाजिक न्याय को ताकत देने के लिए आरजेडी से जुड़े थे। जाति आधारित गणना कराने के बाद जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी की बात कही जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और मुसलमानों की हकमारी की गई। आरजेडी से इस्तीफा देने के बाद शनिवार को अशफाक करीम जेडीयू में शामिल हो गए। लोकसभा चुनाव से पहले अशफाक करीम के इस्तीफे को सीमांचल में आरजेडी और महागठबंधन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 


जेडीयू में शामिल होने के बाद अशफाक करीम ने कहा कि जातीय जनगणना में कहा गया कि जिसकी जितनी भागीदारी उसे उतनी हिस्सेदारी मिलेगी। उसके बावजूद राष्ट्रीय जनता दल ने 26 सीट में से सिर्फ दो सीट मुस्लिम समाज के लोगों को दिया। राज्य में मुसलमानों की 18 फीसदी आबादी है और उसका 90 फीसद वोट मिलता है। यह हकमारी है और इसे किसी को बर्दाश्त नही करना चाहिए।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भाजपा के साथ हैं, लेकिन भाजपा के साथ रहते हुए भी जिस तरह से उन्होंने अकलियत को आगे बढाने का काम किया है, उससे युवा काफी खुश हैं। जो 90 फीसदी वोट मुसलमान उधर देते थे अब वह वोट जदयू को मिलेगा। बिजली और सड़क के क्षेत्र में यहां बहुत काम हुआ है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बहुत अच्छा काम हुआ है। इसलिए उनको धन्यवाद देता हूं। मेरी जो इच्छा थी वह पूरी हो चुकी है। अब जो भी मिला है और मिलेगा वह बोनस है। मेरी ज्यादा कुछ इच्छा भी नहीं है।