पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
04-Apr-2022 08:04 AM
PATNA : बिहार में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के अपराध नियंत्रण के बुलडोजर मॉडल पर राजनीति तेज है। एक ओर भाजपा ने बिहार में कानून-व्यवस्था के लिए योगी मॉडल की मांग की है तो जनता दल यूनाइटेड ने बिहार में नीतीश मॉडल की वकालत की है। छपरा में एक अपराधी के घर कुर्की जब्ती के बाद बुलडोजर चला तो इस पर जेडीयू की तरफ से प्रतिक्रिया आई है।
जेडीयू की तरफ से पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि बिहार में योगी मॉडल नहीं नीतीश मॉडल ही चलेगा। उन्होंने कहा कि किसी एक अपराधी के कारण घर पर बुलडोजर चला देना कहीं से उचित नहीं कहा जा सकता है। अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाने के और भी अनेक उपाय हैं।
कुशवाहा ने कहा कि साल 2005 के पहले बिहार का हाल क्या था, यह किसी से छिपा नहीं है। तब अपराध नियंत्रण के नीतीश मॉडल की पूरे देश में चर्चा रही थी। उसी के कारण अपराधी आज भी खौफ खाते हैं। बिहार में अपराध नियंत्रण के लिए नीतीश मॉडल बेहतर है और यहां न तो किसी और मॉडल की जरूरत है, न ही बुलडोजर संस्कृति की। अगर बुलडोजर चलाना ही है तो सरकारी जमीन को अतिक्रमित कर बनाए गए भवनों पर चले।