ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज इश्क ने ले ली जान: इंटर छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Nitish Kumar : जाते -जाते बिहार सरकार का विजन क्लियर कर रहे नीतीश कुमार, बोले - 1 करोड़ लोगों को देंगे नौकरी, महिलाओं को देंगे 2-2 लाख रुपए भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव बिहार में तीन मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, अफरा-तफरी का माहौल

Bihar Politics: वक्फ संशोधन बिल को लेकर JDU में घमासान, मुस्लिम नेताओं ने खोला मोर्चा; आनन-फानन में पार्टी ने बुलाई बड़ी बैठक

Bihar Politics: वक्फ संशोधन बिल को लेकर जेडीयू के भीतर घमासान मच गया है. एक के बाद एक मुस्लिम नेता जेडीयू से किनारा कर रहे हैं. आनन-फानन में जेडीयू ने बडी बैठक बुला ली है.

04-Apr-2025 11:46 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: संसद के दोनों सदनों से वक्फ संशोधन बिल पास हो चुका है। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। इस बिल का समर्थन कर जेडीयू बुरी तरीके से फंस चुकी है। जेडीयू के मुस्लिम नेता लागातार पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। इसी अफरा-तफरी के बीच जेडीयू ने पार्टी नेताओं की अहम बैठक बुला ली है।


दरअसल, वक्फ संशोधन बिल का समर्थन करने के बाद जेडीयू से मुसलमान नेताओं का मोह भंग होने लगा है। पार्टी द्वारा बिल का समर्थन करने के बाद मुस्लिम नेता जेडीयू से किनारा करने लगे हैं। इसके विरोध में पार्टी के मुस्लिम नेता इस्तीफा दे रहे हैं। चुनाव से पहले मुस्लिम नेताओं का पार्टी से किनारा करना जेडीयू के लिए भारी पड़ सकता है। वक्फ संशोधन बिल को लेकर पार्टी में विरोध के बीच जेडीयू ने बैठक बुला ली है।


वक्फ बिल को लेकर पार्टी में मचे घमासान के बीच प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पार्टी के प्रवक्ताओं की बैठक बुलाई है। बैठक में बिल को लेकर हो रहे साइड इफेक्ट का काट निकालने को लेकर रणनीति तय की जा रही है। किस तरीके से बिल को लेकर अल्पसंख्यकों के बीच जाना है, उसकी पूरी रणनीति बनाई जा रही है। बैठक में पार्टी पार्टी के वरिष्ठ नेता, मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा मौजूद हैं। 


बता दें कि वक्फ संशोधन बिल का समर्थन करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी मुसलमानों के निशाने पर है। शिया धर्म गुरु और मजलिस-ए-उलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना कल्बे जवाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर मुसलमानों को धोखा देने का आरोप लगाया था और कहा था कि मुस्लिम समुदाय को धोखा दिया जा रहा है। नीतीश कुमार ने गद्दारी की है, और मुस्लिम इसे कभी नहीं भूलेंगे। ऐसे लोगों को सजा मिलेगी, ताकि वे फिर कभी गद्दारी नहीं करेंगे।