Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा
19-Feb-2021 10:16 AM
PATNA : आज से शुरू हो रहे बिहार विधानमंडल के बजट सत्र को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने विधानमंडल दल की बैठक बुलाने का सिलसिला शुरू कर दिया है. आज जनता दल यूनाइटेड, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस विधानमंडल दल की अलग-अलग बैठक होगी. इस बैठक में सत्र के दौरान उनकी पार्टी की क्या रणनीति हो इसके ऊपर चर्चा होगी.
जनता दल यूनाइटेड विधानमंडल दल की बैठक आज शाम 3:00 बजे से बुलाई गई है. इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. बैठक में बजट सत्र के दौरान सत्तापक्ष की रणनीति सरकार के कामकाज के दौरान सदन में सदस्यों की उपस्थिति समेत अन्य मसलों पर चर्चा होगी.
उधर भारतीय जनता पार्टी विधानमंडल दल की बैठक के भी आज शाम 4:00 बजे बुलाई गई है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बैठक का आयोजन होगा. बैठक में पार्टी के तमाम विधायक और विधान पार्षद शामिल होंगे. पार्टी की तरफ से दोनों डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी इस बैठक में मौजूद रहेंगे. बजट सत्र के दौरान बीजेपी की रणनीति क्या हो, सत्ता पक्ष के कार्य सूची को कैसे सदन में अच्छे तरीके से संचालित किया जाए और विपक्ष को कैसे हर मुद्दे पर जवाब दिया जाए इसे लेकर बैठक में रणनीति बनेगी.
आज शाम 7:00 बजे कांग्रेस विधानमंडल दल की भी बैठक बुलाई गई है. इस बैठक की अध्यक्षता विधायक दल के नेता अजीत शर्मा करेंगे. बैठक में बजट सत्र के दौरान सत्तापक्ष को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी. बिहार में कानून व्यवस्था पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों, कोरोना टेस्टिंग में आई गड़बड़ी के साथ-साथ अन्य मसलों पर कांग्रेस से महागठबंधन में शामिल बाकी विपक्षी दलों के साथ मिलकर कैसे काम करें, सदन में सरकार को कैसे खेला जाए, इसे लेकर कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक में चर्चा होगी.