Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज
10-May-2022 01:48 PM
PATNA: नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव ने जातीय जनगणना को लेकर सोमवार को बड़ा ऐलान किया था। तेजस्वी ने कहा था कि यदि बिहार में जातीय जनगणना नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरेंगे और पटना से दिल्ली तक की पैदल यात्रा करेंगे। राजद की कोर कमिटी की बैठक के बाद दिए गये तेजस्वी के इस बयान के बाद राजनीति तेज हो गयी है। तेजस्वी के इस बयान को लेकर जहां बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पान्डेय ने तेजस्वी यादव पर चुटकी ली वही जेडीयू कोटे से मंत्री लेसी सिंह ने सरकार का पक्ष रखा। लेसी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आशावादी हैं इसलिए आशा ही रखेंगे निराशावादी तो हैं नहीं। हमारे नेता नीतीश कुमार बिहार के हित के लिए दिन रात मेहनत करते रहते हैं और सही समय पर सही निर्णय लेंगे।
सहयोग कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि विधानसभा चुनाव का परिणाम जब आया था और राजद की हार हुई थी तब उस वक्त भी कई यात्राओं की चर्चा तेजस्वी ने की थी लेकिन वो यात्रा अब कही देखने को नहीं मिली। हर बार की तरह इस बार भी नेता प्रतिपक्ष यात्रा निकालने की बात कर रहे हैं। वही तेजस्वी की पैदल यात्रा जो कि जातीय जनगणना को लेकर आह्वान किया गया है उस पर बिहार की मंत्री लेसी सिंह का कहना है कि हमारी सरकारी जातीय जनगणना कराने के पक्ष में शुरू से रही है और अभी भी है। बिहार में जातीय जनगणना होगी और इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही कराएंगे। जातीय जनगणना में हो रहे विलंब पर उन्होंने कहा कि हमारे नेता सही समय पर सही काम करते हैं।
मंत्री लेसी सिंह ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जातीय जनगणना को लेकर अपनी राय केंद्र सरकार तक रख चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आशावादी हैं इसलिए आशा ही रखेंगे निराशावादी तो हैं नहीं। हमारे नेता नीतीश कुमार बिहार के हित के लिए दिन रात मेहनत करते रहते हैं और सही समय पर सही निर्णय लेते हैं और लेंगे। बता जहां तेजस्वी के पद यात्रा की करे तो कोई भी पोलिटिक्ल पार्टी यात्रा निकालने के लिए स्वतंत्र है। यह उनके पार्टी नेतृत्व का फैसला है इससे हमें क्या लेना देना। जातीय जनगणना को लेकर हमारे मुख्यमंत्री पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल चुके है और अपनी बातें रख चुके हैं।