ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा

Home / politics / जातीय जनगणना के बैठक में शामिल होगी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष ने कर दिया...

जातीय जनगणना के बैठक में शामिल होगी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष ने कर दिया ऐलान

26-May-2022 08:51 AM

PATNA : जातीय जनगणना के मुद्दे पर नीतीश कुमार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने का ऐलान किया है. तारीखों के ऐलान के बाद ही जो संशय की स्थिति बनी हुई थी, उस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने साफ कर दिया कि भाजपा जातीय जनगणना के मुद्दे पर      मुख्यमंत्री के द्वारा सर्वदलीय बैठक जो बुलाई गई है उसमें शामिल होगे. 


आपको बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल और बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने बुधवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि जातिगत जनगणना के मुद्दे पर होने वाली सर्वदलीय बैठक में भाजपा का भी प्रतिनिधि शामिल होगा. संजय जयसवाल ने लिखा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा 1 जून को बुलाई गई जातिगत जनगणना से संबंधित बैठक में भाजपा भी भाग लेगी. इससे पहले 24 मई को संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने बयान जारी कर 1 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाए जाने की जानकारी दी  थी.


आपको बता कि बिहार के शिक्षा मंत्री संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने इस बात की जानकारी दी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा आज जो बैठक बुलाई गई है उसमें सभी राजनीतिक दलों को निमंत्रण भेजा गया है और जातीय जनगणना के मुद्दे पर होने वाली सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के लिए सभी दलों ने सहमति दी है.