वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
21-Mar-2020 09:16 PM
PATNA : पीएम मोदी के अपील पर कल होने वाली जनता कर्फ्यू को आरएलएसपी ने अपना समर्थन दिया है। पार्टी ने कहा है कि वैश्विक महामारी से जूझ रहे पूरे देश को इस वक्त साथ खड़ा होना चाहिए। इस दौरान किसी तरह की पॉलिटिक्स से बाज आने की भी पार्टी ने सलाह दी है।
रालोसपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर 22 मार्च को जनता कर्फ्यू कार्यक्रम का समर्थन रालोसपा करती है। उन्होनें कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से पूरा विश्व जूझ रहा है। भारत में भी परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। इस मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठकर देश हित में और आम लोगों के स्वास्थ्य हित में देश के प्रत्येक नागरिक को इस कार्यक्रम का समर्थन करना चाहिए और अपने घरों में ही रहना चाहिए ताकि हम इस बीमारी को हरा पाए।
बता दें कि कोरोना वायरस से बचने के लिए देश भर में 22 मार्च यानी रविवार को 'जनता कर्फ्यू' रहेगा। इस मौके पर लोग सुबह 7 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक अपने घरों में रहेंगे। वहीं, शाम में 5 बजे सभी लोग अपने घरों के दरवाज़े बालकनी या छत से ताली या थाली बजाकर उन लोगों का अभिवादन करेंगे, जो कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को बचाने के लिए अपनी सेवा दे रहे हैं। इसमें डॉक्टर्स, नर्सें, मीडिया कर्मी आदि शमिल हैं।
भारत सरकार ने 19 मार्च को 'जनता कर्फ्यू' को लेकर एडवायज़री जारी की थी, जिसमें लोगों से अपील की गई थी कि 22 मार्च को सभी 'जनता कर्फ्यू' का पालन करें। इस दौरान लोग अपने घरों में ही रहें और बाहर न निकलें, जिनका घर से निकना बेहद आवश्यक है या मजबूरी है, सिर्फ वहीं लोग घर से बाहर जाएं। इसके साथ ही सरकार ने अपील करते हुए ये भी कहा है कि हमें एकजुट होकर कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकना है।
गौरतलब है कि देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 70 के करीब नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। पूरे देश भर में मरीजों की संख्या 325 हो गई है।कोरोना से देश के 22 राज्य प्रभावित हैं।