ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / politics / जहांगीरपुरी हिंसा पर बोले गिरिराज..माहौल बिगाड़ने की हो रही साजिश, NRC कानून लाने...

जहांगीरपुरी हिंसा पर बोले गिरिराज..माहौल बिगाड़ने की हो रही साजिश, NRC कानून लाने का अब आ गया समय

21-Apr-2022 06:32 PM

DESK: दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई घटना पर बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में सनातन सामाजिक समरसता को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में एनआरसी कानून लागू की जानी चाहिए।


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए यह लिखा है कि "आज जहाँगीपूरी घटना के बाद देश में सनातन सामाजिक समरसता को बिगाड़ने की जो कोशिश हो रही है इस माहौल में अब समय आ गया की एन आर सी (NRC) क़ानून लाना चाहिए, इस पर बहस सड़क से लेकर संसद तक होनी चाहिए ...


वही बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि जहांगीरपुरी में हंगामा करने वाले ये वही लोग है जिन्होंने सीएए के नाम पर देश में विरोध का झंडा उठाने का काम किया था। ये वही लोग है जो रामनवमी के जुलूस में पत्थर फेंकते हैं और तलवार उठाते हैं यही नहीं एसपी पर भी गोली चलाते है और इनके समर्थन में टुकड़े-टुकड़े गैंग खड़े होते है। इसलिए मेरा मानना है कि कि अब एनआईसी कानून लायी जानी चाहिए।


गौरतलब है कि इससे पूर्व गिरिराज सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी पर हमला करते हुए कहा था कि जिन्ना के डीएनए वाले लोग हैं। उनको हर कार्रवाई में हिंदू और मुसलमान दिखता है। वही इससे पहले ओवैसी ने दिल्ली की जहांगीरपुरी में हिंसा के आरोपितों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने के निर्णय पर भाजपा पर हमला बोला था। 


ओवैसी ने कहा था कि गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है। इसी आरोप पर गिरिराज ने ओवैसी पर पलटवार करते हुए कहा कि दिल्ली में एमसीडी कानून के हिसाब से कार्रवाई कर रही है। कानून किसी कार्रवाई में हिंदू और मुसलमान नहीं देखता है। वहां अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई है इसकी तारीफ होनी चाहिए। ओवैसी जैसे लोग हर कार्रवाई में हिंदू-मुसलमान देखते हैं यह गलत है।