ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / politics / जगदानंद ने नीतीश को दिया लास्ट ऑफर, बोले.. पलटने वाले पर भरोसा नहीं.....

जगदानंद ने नीतीश को दिया लास्ट ऑफर, बोले.. पलटने वाले पर भरोसा नहीं.. RJD में शामिल हो जाएं

27-Apr-2022 02:47 PM

PATNA : नीतीश कुमार के राजनीतिक भविष्य को लेकर लगातार अटकलों का दौर जारी है। आरजेडी की इफ्तार पार्टी में सीएम नीतीश शामिल क्या हुए यह चर्चा जोर पकड़ने लगी कि क्या नीतीश एक बार फिर से आरजेडी के साथ में सियासी समीकरण बनाने के रास्ते पर हैं। अटकलों के बीच आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से आज सवाल किया गया।


जगदा बाबू से जब यह पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार फिर से आरजेडी के साथ आ सकते हैं? तो उनका जवाब भी सीधा आया जगदानंद सिंह ने कहा कि हमारी स्पष्ट राय है कि हम किसी ऐसे व्यक्ति के साथ नजदीकी क्यों बढ़ाएंगे?  जिसमें स्थायित्व ना हो। जगदा बाबू ने कहा कि जिसमें स्थायित्व ही ना हो उसके साथ कोई नजदीकियां क्यों बढ़ाएगा?


इतना ही नहीं जगदानंद सिंह ने यह भी कह दिया है कि अगर नीतीश कुमार को आना है तो वह अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड का विलय आरजेडी के साथ कर ले। यह पूछे जाने पर कि जगदा बाबू आखिर नीतीश कुमार को विलय का ऑफर क्यों दे रहे हैं? आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर नीतीश कुमार यहां रहेंगे तो वह इधर-उधर नहीं करेंगे। जगदा बाबू ने कहा कि आपने देखा होगा कि जो इधर-उधर करता है उसे नाथ दिया जाता है।