ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / politics / जगदानंद के जगह अब्दुल बारी सिद्दीकी होंगे RJD के प्रदेश अध्यक्ष, लालू के...

जगदानंद के जगह अब्दुल बारी सिद्दीकी होंगे RJD के प्रदेश अध्यक्ष, लालू के सिंगापुर जाने के पहले होगी ताजपोशी

18-Nov-2022 11:55 AM

PATNA : आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर लंबे समय से चल रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया है। जगदानंद सिंह को रिप्लेस करने के लिए नया नाम अब फाइनल कर लिया गया है। यानी साफ़ है कि सिंगापुर जाने से पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव नए प्रदेश अध्यक्ष को उनकी कुर्सी सौंपकर जाएंगे। इसके लिए लालू ने अब्दुल बारी सिद्दीकी का नाम फाइनल किया है। 




दरअसल, आरजेडी के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की पार्टी से नाराज़गी के बाद उन्हें मनाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन वे इस पद पर रहने के लिए तैयार नहीं हैं। इसके बाद लालू यादव ने अब्दुल बारी सिद्दीकी को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने का मन बना लिया है। सिद्दीकी दो बार दिल्ली जाकर लालू से मुलाक़ात कर चुके हैं। अब आरजेडी के करीबी सूत्रों के हवाले से जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ 24 नवंबर से पहले उनके नाम का अधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा। 




बताया ये भी जा रहा है कि पिछले दिनों जगदांनद सिंह जब दिल्ली गए थे तो वहां लालू यादव से उनकी मुलाक़ात हुई थी। उन्होंने अपने स्वास्थ का हवाला देते हुए कहा था कि अब वे इस ज़िम्मेदारी से मुक्त होना चाहते हैं। इसके बाद उन्हें मनाने की भी कोशिश की गई लेकिन अब जगदांनद सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने का मन बना लिया है। लालू यादव ने भी बिना देरी किए नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन कर लिया। अब वे अब्दुल बारी सिद्दीकी को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी देने वाले हैं। 24 नवंबर से पहले इसकी अधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी।