पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
14-Nov-2022 08:42 AM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज फिर 1006 नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे। दरअसल, जल संसाधन विभाग में 1006 नई नियुक्तियां हुई हैं, जिन्हें आज जॉइनिंग लेटर दिया जाएगा। श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में नियुक्ति पत्र वितरण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मौके पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, वित्त, वाणिज्य कर और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहेंगे।
जल संसाधन और सूचना और जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। संजय कुमार झा ने बताया कि नवनियुक्त कर्मियों के राज्य के सभी 19 मुख्य अभियंता प्रक्षेत्रों में सेवा आवंटन की प्रक्रिया 18 अक्टूबर को कंप्यूटर आधारित रेंडमाइजेशन विधि से पूर्ण पारदर्शिता के साथ पूरी की गई थी। सोमवार को नियुक्ति पत्र वितरण के बाद इन्हें मुख्य अभियंता प्रक्षेत्र के अधीन अलग-अलग कार्यालयों में 24 घंटे के अंदर पदस्थापित कर दिया जाएगा।
संजय झा जो जानकारी दी है उसके मुताबिक़ निम्न वर्गीय लिपिक के लिए पर्याप्त पद उपलब्ध नहीं थे, लेकिन अतिरिक्त पदों को समायोजित करते हुए कई अभ्यर्थियों को जॉइन कराया जाएगा। आपको बता दें, पिछले दिनों सीएम नीतीश की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक बुलाई गई थी, जिसमें इन नियुक्तियों में उत्पन्न हो रही बाधाओं को दूर करने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली थी।