Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
06-Nov-2025 08:48 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे हेलिकॉप्टर से उतरते समय फिसलकर हेलिपैड पर गिर जाते हैं। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर की तेज हवा के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया था। हालांकि, गिरने के बाद उन्होंने तुरंत खुद को संभाला और खड़े हो गए।
यह घटना उस समय की है जब इमरान प्रतापगढ़ी दरभंगा जिले के जाले विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इमरान प्रतापगढ़ी इन दिनों महागठबंधन की ओर से बिहार में चुनावी रैलियां कर रहे हैं। कांग्रेस के 50 स्टार प्रचारकों की सूची में उनका भी नाम शामिल है।
वहीं, गुरुवार को कटिहार जिले के अमदाबाद में आयोजित उनकी एक रैली में हंगामा मच गया। दोपहर दो बजे से ही हजारों की संख्या में लोग मैदान में जुट गए थे, लेकिन निर्धारित समय पर इमरान प्रतापगढ़ी के नहीं पहुंचने से भीड़ में नाराजगी फैल गई। कुछ ही देर में भीड़ उग्र हो गई और कुर्सियां, लाइटिंग और साउंड बॉक्स आदि में तोड़फोड़ कर दी।
स्थिति बिगड़ने पर स्थानीय कांग्रेस विधायक ने किसी तरह जान बचाई और पास के एक व्यक्ति, फिरोज़, के घर में शरण ली। बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर विधायक को सुरक्षित बाहर निकाला और हालात को काबू में किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ा रुख अपनाना पड़ा।