Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
30-Jun-2022 02:14 PM
PATNA: बिहार के हरेक जिले में मोदी नगर और नीतीश नगर बनाया जाएगा। जहां विस्थापितों को बसाने की तैयारी सरकार कर रही है। बरसात के बाद सबसे पहले बांका जिले में इसकी शुरुआत होगी। बिहार के भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के मंत्री रामसूरत राय के इस बयान पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पलटवार किया है। राबड़ी देवी ने कहा कि पहले भी सांसदों को गांव बसाने की जिम्मेदारी दी गयी थी। सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गांवों को आदर्श बनाने की जो जिम्मेदारी दी गयी थी उसका क्या हुआ। कही तो कुछ नहीं दिख रहा है। उसी तरह इसका भी यही हाल होगा। इस तरह की घोषणाएं होती रहती है।
वही बिहार विधानमंडल के मानसूत्र सत्र के आखिरी दिन भी केंद्र सरकार के अग्निपथ स्कीम को लेकर विपक्ष ने हंगामा मचाया। राबड़ी देवी ने कहा कि हमलोगों की बात भी नहीं सुनी गयी। अग्निपथ स्कीम के विरोध में खड़े कई बच्चों को पीटा गया उन पर एफआईआर दर्ज की गयी। कई बच्चे अभी भी जेल में बंद हैं। बच्चों के परिवार को भी तंग किया जा रहा है। लेकिन इसके बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुप हैं।
राबड़ी देवी ने कहा कि ऐसा लगता है कि उन्हें ऊपर से ही चुप रहने का आदेश मिला है। शायद इसलिए इस मामले पर वे कुछ भी नहीं बोलना चाहते। बिहार में राजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। इस पर राबड़ी देवी ने खुशी जतायी है। उन्होंने कहा कि राजद बिहार में सबसे बड़ी पार्टी हो गयी है और बीजेपी दो नंबर की पार्टी हो गयी है। अब जनता ही मालिक है आगे जनता जो कहेगी वही हमलोग करेंगे।