ब्रेकिंग न्यूज़

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका Patna Metro : पटना में चलेगी छह कोच वाली मेट्रो, जानिए दुसरे फेज में किस स्टेशन तक होगा परिचालन Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल

Happy New Year 2026: नए साल पर पूरे देश में जश्न का माहौल, पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने दी शुभकामनाएं

Happy New Year 2026: नए साल 2026 के मौके पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने देश व प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

Happy New Year 2026

01-Jan-2026 07:24 AM

By FIRST BIHAR

Happy New Year 2026: नए साल 2026 का आगमन हो गया है। नव वर्ष के आगमन को लेकर देश और प्रदेश से लेकर विदेशों तक में धूम मची है। 31 दिसंबर की रात से ही लोगों में जश्न का माहौल है और लोग अपने- अपने तरीके से नए साल का स्वागत कर रहे हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार समेत अन्य नेताओ ने देश और प्रदेशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैंष उन्होंने एक्स पर लिखा, “आप सभी को 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं! आगामी वर्ष आपके लिए अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए, आपके प्रयासों में सफलता और आपके सभी कार्यों में पूर्णता प्रदान करे। हमारे समाज में शांति और सुख के लिए प्रार्थना”।


वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश और प्रदेश के लोगों को नूतन वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर लिखा, “नव वर्ष के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना है कि यह नव वर्ष आप सभी के लिए सुख, शांति, समृद्धि, सद्भाव एवं अनंत सफलताओं का वर्ष हो। सबके सम्मिलित प्रयास से सुखी, समृद्ध एवं गौरवशाली बिहार के निर्माण का संकल्प पूरा होगा”।


डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, “समस्त देश व प्रदेश वासियों को #आंग्ल_नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह नूतन वर्ष बिहार के हर गांव, हर शहर और हर परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा लेकर आए। हम सब मिलकर एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित बिहार के निर्माण के संकल्प को और मजबूती दें — यही कामना है”।


उधर, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर शुभकामना संदेश जारी करते हुए लिखा, “अंग्रेजी नववर्ष 2026 की समस्त बिहारवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। नववर्ष आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए—यही मेरी कामना है”।