ब्रेकिंग न्यूज़

तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज

Home / politics / हमारे यहां से छिटके लोगों को मिलाकर बनाई जा रही NDA: BJP की...

हमारे यहां से छिटके लोगों को मिलाकर बनाई जा रही NDA: BJP की बैठक पर JDU का तंज

16-Jul-2023 04:51 PM

By First Bihar

PATNA: 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में विपक्षी दलों की दूसरे चरण की बैठक के बीच 18 जुलाई को ही बीजेपी ने दिल्ली में एनडीए की बैठक बुलाई है। एक तरफ जहां विपक्षी दल केंद्र की बीजेपी सरकार को सत्ता से बेदखल करने की रणनीति तय करेंगे तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी भी विपक्ष को साधने का फॉर्मूला तय करेगी। बीजेपी की पैनी नजर विपक्षी दलों की बैठक के ऊपर है तो वहीं विपक्षी दलों में भी एनडीए की बैठक को लेकर गहमागहमी है।


जेडीयू के वरिष्ठ नेता और नीतीश के करीबी केसी त्यागी ने एनडीए की बैठक को लेकर तंज किया है। केसी त्यागी ने कहा है कि एनडीए की बैठक में कोई भी बड़ा दल या उसके नेता शामिल नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे यहां से छिटके हुए लोगों को लेकर एनडीए को बनाया जा रहा है। इससे विपक्षी एकजुटता को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। वहीं बेंगलुरू में होने वाली बैठक को लेकर केसी त्यागी ने कहा कि इस बैठक में भविष्य के कार्यक्रम और आगे की रणनीति तय की जाएगी।


बता दें कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दल(पीडीए) और एनडीए एक दूसरे के खिलाफ रणनीति बनाने में जुटे हैं। बेंगलुरु में 17-18 जुलाई को विपक्षी दलों की बैठक के ठीक बाद 18 जुलाई की शाम को ही बीजेपी ने दिल्ली में एनडीए की बैठक बुलाई है। इस बैठक में एनडीए बिहार से उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलजेडी, चिराग की लोजपा (रामविलास), पशुपति कुमार पारस की राष्ट्रीय लोजपा, जीतनराम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी के शामिल होने की संभावना है।