ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / politics / हाजीपुर से पारस का पत्ता होगा साफ ! बोले चिराग पासवान ... NDA...

हाजीपुर से पारस का पत्ता होगा साफ ! बोले चिराग पासवान ... NDA में शामिल होने से पहले ही हो गई है डील, बिना मंजूरी कुछ भी नहीं बोलें चाचा

19-Aug-2023 07:32 AM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA : हाजीपुर से मेरे चाचा पशुपति पारस को चुनाव लड़ना है तो पहले गठबंधन से बात कर लें। हाजीपुर सीट पर दवा करना है तो पहले एनडीए के शीर्ष5 नेताओं से बात कर लें फिर कुछ दवा करें। यह बातें हैं लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कही है।


हाजीपुर सीट पर अपने चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की दावेदारी को खारिज करते हुए उनके भतीजे और लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि -हाजीपुर सीट पर दवा करना है तो पहले गठबंधन में बात कर लें। जब दो घटक दल एक सीट को लेकर खींचतान करते हुए नजर आती है तो गठबंधन गलत स्थिति में दिखता है। इसलिए जो बातचीत उन्हें करनी है वह गठबंधन के भीतर करें ना कि बाहर। जब गठबंधन से आपको ग्रीन सिग्नल मिल जाए तो आप पूरी तरीके से दावा कर सकते हैं।


वहीं, खुद के हाजीपुर सीट पर दावा करने को लेकर कहा कि मैं इसलिए हाजीपुर सीट पर दावा कर रहा हूं, क्योंकि मैंने गठबंधन में जाने से पहले इन सारी चीजों पर बात कर ली है। आज अगर मैं ऐसा बोल रहा हूं तो गठबंधन ने मुझे इसका अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि चाचा का जो लहजा है जो गलत नहीं है। वो हमारे चाचा है इसलिए उनका हक़ है की अगर मैं कुछ गलत कर रहा हूं तो हाथ उठा सकते हैं। 


इधर, चाचा के आरोप पर पलटवार करने से बचते हुए चिराग ने कहा कि, हमारा संस्कार नहीं है कि चाचा की बातों का पलट कर जवाब दूं वो मेरे चाचा है और उनका मरे पूरा हक़ है। उनके पास अधिकार है कि वह आने वाले समय में मुझ पर हाथ भी उठा सकते है और मैं कुछ भी नहीं कर सकता हूं।  मेरा संस्कार नहीं है कि मैं उनको उलट कर जवाब भी दूं। जो हमारे सीनियर है मैं सिर्फ उनकी नीतियों का विरोध करता हूं उनकी बातों का नहीं है।