ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग

Home / politics / हफ्तेभर बाद मुख्य सचिवालय पहुंचे CM नीतीश, सिंचाई योजना की समीक्षा कर रहे

हफ्तेभर बाद मुख्य सचिवालय पहुंचे CM नीतीश, सिंचाई योजना की समीक्षा कर रहे

08-Jan-2021 11:41 AM

PATNA : नए साल के पहले दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य सचिवालय पहुंचे थे. मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय में साल के पहले दिन कामकाज करने के बाद भी यह कहा था कि वह अब अक्सर सचिवालय में आया करेंगे. हफ्ते भर बाद सीएम नीतीश एक बार फिर मुख्य सचिवालय पहुंचे हैं. पुराना सचिवालय स्थित कक्ष में सीएम नीतीश अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सचिवालय पहुंचकर सिंचाई योजना की समीक्षा कर रहे हैं. उनके साथ जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष सुमन और राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार के साथ-साथ अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद हैं.


1 जनवरी को सीएम नीतीश जब मुख्य सचिवालय से निकले थे तब उन्होंने कहा था कि लंबे अरसे से पुराना सचिवालय आने-जाने का सिलसिला छूट गया था. केवल कैबिनेट की बैठक किया, अहम बैठकों के लिए ही वह सचिवालय आया करते थे लेकिन अब पहले की तरह वह सचिवालय आया करेंगे. आपको याद दिला दें कि मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री का कार्यालय भी चलता है और पिछले कुछ सालों से नीतीश कुमार यही सारी महत्वपूर्ण बैठक करते रहे हैं.


समिति ने गवर्नेंस में सुधार के लिए इस बार अपने पुराने तेवर को एक्टिवेट किया है. लगातार वह समीक्षा बैठक भी कर रहे हैं और औचक निरीक्षण के जरिए सरकार के कामकाज का जायजा भी ले रहे हैं. सचिवालय पहुंचने के पीछे मुख्यमंत्री का मकसद यह भी है कि अधिकारी से लेकर निचले स्तर तक के कर्मी इस बात को लेकर अलर्ट में रहें. सरकार का कामकाज शिथिल ना हो और लोगों को सरकार की योजनाओं का पूरा फायदा मिल पाए.