ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / politics / ज्ञानवापी पर बोले BJP विधायक, अतीत में हमारे देवी-देवताओं को अपमानित करने का...

ज्ञानवापी पर बोले BJP विधायक, अतीत में हमारे देवी-देवताओं को अपमानित करने का खदयंत्र रचा गया

16-May-2022 08:40 PM

DESK: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे के दौरान शिवलिंग मिलने की बात सामने आने के बाद उसे तत्काल सील करने का आदेश वाराणसी की एक कोर्ट ने दिया। परिसर में किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गयी है। ज्ञानवापी मस्जिद पर बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल का बयान सामने आया है। 


बिहार के बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि "केवल काशी विश्वनाथ की ही बात नहीं है हमारे देवी देवताओं को अपमानित करने का अतीत में खदयंत्र चला है। इतिहास इसका गवाह है मैं कहूंगा कि हमारे जो प्रसिद्ध और पौराणिक स्थान है वो दे दें नहीं तो 30 मंदिर तोड़कर जो मस्जिद बनाया गया है उस पर हमारा दावा रहेगा।" 


बता दें कि ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे मामले में उत्तर प्रदेश की अदालत ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के उस तालाब को सील करने का आदेश दिया है। जहां "शिवलिंग" पाया गया है। जानकारी के अनुसार ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे के दौरान मस्जिद के ऊपरी हिस्से में जहां नमाज पढ़ी जाती है। उसके ठीक पास वजू करने की एक जगह है। जिसके लिए एक छोटा तालाब बनाया गया है। 


इस तालाब में एक शिवलिंग मिलने की बात कही जा रही है। शिवलिंग मिलने के बाद हिंदू पक्ष जिला अदालत पहुंच गया जहां इसे संरक्षित करने की बात कही गई। बनारस कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा है कि जिस जगह शिवलिंग मिला है। उस स्थान को सील किया जाए। कोर्ट ने वाराणसी जिला प्रशासन को यह  आदेश दिया। कोर्ट ने शिवलिंग मिलने वाली जगह पर किसी के भी आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।


 बता दें कि वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद में तीन दिनों तक सर्वे चला। हिंदू पक्ष के वकील ने दावा किया है कि मस्जिद के अंदर एक तालाब में शिवलिंग मिला है वही अंजुमन इंतेजामियया मस्जिद कमिटी के वकील ने कहा कि 'शिवलिंग' पाए जाने का दावा करने वाले पक्षकार केवल गुमराह कर रहे हैं। वजूखाना में कोई शिवलिंग नहीं पाया गया है। 


वकील रईस अहमद अंसारी का कहना था कि 'ज्ञानवापी मसंजिद के वजूखाना में केवल एक फव्वारा है। जिस संरचना को शिवलिंग बताया जा रहा है वह फव्वारा है ना कि शिवलिंग जो दावे किए जा रहे हैं ये सभी दावे झूठे हैं।