Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा
20-Feb-2021 07:42 AM
PATNA : बिहार सरकार की तरफ से जारी किया गया आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट बता रहा है कि राज्य की विकास दर राष्ट्रीय विकास दर से ज्यादा है। राज्य का विकास दर 10.5 फीसदी है जबकि राष्ट्रीय विकास दर 4.2 फ़ीसदी है। राज्य की विकास दर गिरफ्तार गुजरात और कर्नाटक जैसे राज्यों से ज्यादा तेज है। इतना ही नहीं राज्य के लोगों की सालाना आय में भी पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी हुई है लेकिन फिर भी यह राष्ट्रीय औसत का केवल 36.2 फ़ीसदी है।
देश के अंदर लोगों की सालाना आय 94954 रुपये है जबकि बिहार में अभी भी प्रति व्यक्ति सालाना आय 34413 रुपये है। हालांकि पटना के लोग बाकी बिहारियों से ज्यादा आय रखते हैं। पटना में प्रति व्यक्ति आय बिहार से 3 गुना ज्यादा है। पटना के लोगों की औसत आय 112604 सालाना है। प्रति व्यक्ति आय के मामले में जो 5 जिले सबसे ऊपर हैं उनमें पटना के साथ-साथ बेगूसराय, मुंगेर, मुजफ्फरपुर और भागलपुर शामिल हैं जबकि प्रति व्यक्ति आय के मामले में किशनगंज, अररिया, नवादा, सुपौल और शिवहर सबसे निचले पायदान पर हैं। अगर पटना और शिवहर के बीच तुलना की जाए तो शिवहर के लोगों से 6 गुना अधिक अमीर पटना के लोग हैं। बीते 5 वर्षों में पटना के जिले के लोगों की आय 21197 रुपये बढ़ी है जबकि शिवहर के लोगों की आय में केवल 2041 रुपये का इजाफा हुआ है।
जनसंख्या के आंकड़ों की बात करें तो देश में बिहार तीसरे स्थान पर है। 2021 में राज्य की अनुमानित आबादी 12.48 करोड़ होगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि राज्य की जनसंख्या वृद्धि दर राष्ट्रीय औसत से अधिक से अधिक होने के कारण हमारे जनसंख्या में वृद्धि हो रही है। बिहार अगर हम दो हमारे दो के पैमाने पर आए तो इसके लिए मौजूदा प्रजनन दर के हिसाब से तकरीबन 20 साल और लगेंगे।