Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज इश्क ने ले ली जान: इंटर छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Nitish Kumar : जाते -जाते बिहार सरकार का विजन क्लियर कर रहे नीतीश कुमार, बोले - 1 करोड़ लोगों को देंगे नौकरी, महिलाओं को देंगे 2-2 लाख रुपए भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव बिहार में तीन मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, अफरा-तफरी का माहौल
13-Mar-2025 08:10 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Gopal Mandal News: जेडीयू विधायक गोपाल मंडल पर केस दर्ज किया गया है। होली मिलन समारोह के दूसरे दिन अश्लील भोजपुरी गीत गाने को लेकर नवगछिया थाने में विधायक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दरअसल नवगछिया के हाईस्कूल परिसर में 10 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें विधायक ने अश्लील गाना गाया था। इस मामले में पुलिस पदाधिकारी के ही बयान पर विधायक के ऊपर केस दर्ज किया गया है।
दरअसल 10 मार्च को होली मिलन समारोह में भोजपुरी गायक छैला बिहारी प्रदर्शन कर रहे थे। मंच पर महिला कलाकार भी मौजूद थी। इसी दौरान दौरान छैला बिहारी के भोजपुरी गाना ‘पानी में बुनका बुनकेय छैय भौजी…’ पर डांस करते हुए विधायक ने मंच से अश्लील शब्द का प्रयोग किया। विधायक ने अश्लील बात तीन बार बोला। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए विधायक गोपाल मंडल पर नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह के बयान पर दर्ज की गई है।
प्राथमिकी में लिखा गया है- ‘मैं नवगछिया थाना में पदास्थापित हूं। 11 मार्च को नवगछिया थाना के सनहा का जांच हेतु इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय नवगछिया पहुंचा तो स्थानीय लोगों से पूछताछ किया तो पता चला कि 10 मार्च को तीन बजे से दस बजे रात तक हाई स्कूल नवगछिया में होली पर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। मंच पर मौजूद विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल एवं उक्त कार्यक्रम के दौरान द्विअर्थी भोजपुरी गाने में महिला के लज्जा का अनादर करने की नियत से अश्लील शब्दों का प्रयोग कर माइक पर गाना गाए। जबकि उस समय कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।’