पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
23-Nov-2023 03:39 PM
By First Bihar
PATNA: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने राज्य सरकार से बिहार में यूपी की तर्ज पर बिहार में भी हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स को बैन करने की मांग की है।इसको लेकर गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। गिरिराज सिंह की मांग को लेकर बिहार में सियासत गर्म हो गई है।
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से जब गिरिराज सिंह की मांग से जुड़ा सवाल मीडिया ने किया तो वे भड़क गए। ललन सिंह ने कहा है कि गिरिराज सिंह को हिंदू-मुस्लिम के अलावा कोई और चीज नहीं दिखता है। गिरिराज सिंह की बात छोड़िए, उनको कोई काम नहीं है। गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री के पत्र लिखा है, क्या लिखा है वे ही जानें। बिहार में सभी धर्मों का सम्मान होता है और आगे भी होता रहेगा। बिहार में सांप्रदायिक और सामाजिक सद्भाव बना रहेगा।
इससे पहले डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी गिरिराज सिंह को जवाब देते हुए कहा है कि बीजेपी के लोग अच्छी तरह से जान ले लोगों का पेट नौकरी देने से भरेगा ना की मंदिर-मस्जिद करने से होगा और ना ही लोगों का पेट मंदिर में घंटा बजाने से होगा। इन लोगों को बस हिंदू-मुसलमान पर राजनीति करना है। बता दें कि गिरिराज सिंह ने बिहार में हलाल सर्टिफाइड उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा है कि बाजार और बिहार का इस्लामीकरण करने की कोशिश हो रही।