ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा?

Home / politics / लालू परिवार पर BJP का बड़ा हमला: घोटाला करके अकूत धन दौलत कमाया,...

लालू परिवार पर BJP का बड़ा हमला: घोटाला करके अकूत धन दौलत कमाया, लेकिन अपने बच्चों को नहीं पढ़ा पाये..कितनी शर्म की बात है

16-Sep-2024 06:34 PM

By First Bihar

SHEIKHPURA: बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने राजद सुप्रीमो और तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। कहा कि तेजस्वी यादव के माता-पिता दोनों बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। लेकिन उन्होंने अपने बच्चों को नहीं पढ़ाया। तेजस्वी और तेजप्रताप यादव को मैट्रिक पास भी नहीं करा पाए। तेजस्वी यादव क्रिकेट खेलने गए थे और पानी ढोते रह गए।


विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव के पिता लालू यादव पर मवेशियों का चारा चोरी करने, रेलवे घोटाला, जमीन घोटाला और न जाने कितने घोटाले का आरोप है। वो कई बार जेल जा चुके हैं। घोटाला करके लालू ने अकूत धन दौलत कमाया लेकिन वो अपने बच्चों को नहीं पढ़ा पाये यह कितनी शर्म की बात है। 


उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की पहचान उनके माता-पिता से मिली है। उनकी अपनी कोई पहचान नहीं है। उनकी पहचान यही है कि वह लालू और राबड़ी के बेटे हैं। इसी क्रम में विजय कुमार सिन्हा ने प्रशांत किशोर पर भी हमला बोला। कहा कि आजकल एनजीओ चलाने वाले लोग घूमते-फिरते चल रहे हैं और बिहार बदलने की बात करते रहते हैं। बिहार की जनता को किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। 


उन्होंने कहा कि बिहार में जदयू-भाजपा में कोर्डिनेशन नहीं रहने की बात से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि  अफवाह विपक्ष के लोग फैलाते है। इन अफवाहों को ध्यान नहीं देना है। सरकार पूरी ईमानदारी और तालमेल से चल रही है। किसी तरह की कोई समस्या गठबंधन में नहीं है। 


वही विजय सिन्हा ने कहा कि जो ज्यादा पढ़ा-लिखा व्यक्ति होता है वही सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी होता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने हमला बोला। बीजेपी नेता ने शेखपुरा में सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान यह बातें कही। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जितना पढ़ा लिखा व्यक्ति होता है वो भ्रष्टाचार के चरमोत्कर्ष पर पहुंचता हैं। इसका उदाहरण अरविंद केजरीवाल है। यानी जितना ज्यादा पढा-लिखा व्यक्ति उतना बड़ा चोर। विजय कुमार सिंह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संदर्भ में यह बातें कही। 


बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीते 15 सितंबर को बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि अगले 48 घंटे बाद वो मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ देंगे और जनता की अदालत में जाएंगे। जब तक दिल्ली की जनता उनकी ईमानदारी पर अपने वोट की मुहर नहीं लगाती वह सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।


अरविंद केजरीवाल के इस ऐलान के बाद दिल्ली की सियासत अचानक से तेज हो गयी है। अब 17 सितंबर को आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई गयी है। इस बैठक में दिल्ली के नये सीएम कौन होगा इस पर मुहर लगेगी। इससे पहले आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होने की उम्मीद है। वही अरविंद केजरीवाल कल अपना इस्तीफा सौपेंगे। 


इससे पहले आज केजरीवाल के सरकारी आवास पर आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया, राघव चड्डा सहित पार्टी के कई वरीय नेता शामिल होंगे। इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वही 17 सितंबर की सुबह साढ़े 11 बजे आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक बुलाई गयी है। जिसमें दिल्ली के नए मुख्यमंत्री ने नाम पर मुहर लगेगी। मंगलवार की शाम 4:30 बजे दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर केजरीवाल उन्हें अपना इस्तीफा सौंपेंगे। जिसके बाद आम आदमी पार्टी विधायक दल के नेता का नाम और समर्थन पत्र एलजी को सौंप सकते हैं।