Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
13-May-2021 10:03 AM
DESK: बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच गंगा नदी में मिले शवों को लेकर सियासत तेज हो गयी है। इस मामले पर पटना हाईकोर्ट के अलावा केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तक संज्ञान ले चुके हैं। अब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सरकार पर इस मसले को लेकर बड़ा हमला बोला है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि 'जिंदा रहते इलाज नहीं मिला और मरने के बाद कफन तक नसीबन नहीं, हिंदुओं के शवों को दफनाया जा रहा है'
जीते जी दवा, ऑक्सीजन, बेड और ईलाज नहीं दिया। मरने के बाद लकड़ी, दो गज कफ़न और ज़मीन भी नसीब नहीं हुआ।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) May 12, 2021
दुर्गति के लिए शवों को गंगा में फेंक दिया। कुत्ते लाशों को नोच रहे है। हिंदुओं को दफ़नाया जा रहा है। कहाँ ले जा रहे है देश और इंसानियत को?? pic.twitter.com/IZANEgbz8k
बक्सर और यूपी के बीच गंगा में मिले शवों पर राजद और पूरा लालू परिवार लगातार हमलावर है। इसी कड़ी में लालू प्रसाद यादव के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक बयान जारी करते हुए कहा गया कि जीते जी जिन्हें ऑक्सीजन, बेड, दवाएं और इलाज नहीं मिला, उन्हें मरने के बाद लकड़ी और कफन तक नहीं मिल सका। शवों को दुर्गति के लिए गंगा में फेंक दिया गया। कुत्ते उन्हें नोच रहे हैं। हिंदुओं के शवों को दफना दिया गया। कहां ले जा रहे हैं देश को...
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर और बलिया जिलों को बिहार के बक्सर जिले से गंगा नदी अलग करती हैं। इन तीन जिलों के बीच गंगा नदी में अब तक 100 से अधिक लाश को बक्सर के गंगा नदी से निकाला जा चुका है। बक्सर जिला प्रशासन और बिहार सरकार का दावा है कि ये सभी लाश उत्तर प्रदेश से बहकर बिहार की तरफ आए हैं।
एक साथ बड़ी तादाद में शवों को देखे जाने के बाद स्थानीय प्रशासन ने जेसीबी से गड्ढे खुदवाकर सभी शवों को दफना दिया था। इससे पहले कई शवों का कोविड टेस्ट करने के लिए सैंपल लिया गया। बक्सर जिले के स्वास्थ्य विभाग ने कई शवों का प्रशासन के अनुरोध पर पोस्टमॉर्टम भी कराया गया था। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सरकार पर इस मसले को लेकर बड़ा हमला बोला है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि 'जिंदा रहते इलाज नहीं मिला और मरने के बाद कफन तक नसीबन नहीं, हिंदुओं के शवों को दफनाया जा रहा है'