वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
16-Jun-2024 11:16 AM
By First Bihar
PATNA : आज फादर्स डे है। इस मौके पर बेटे और बेटियां अपने पिता को बधाई सन्देश दे रहे हैं। बात फादर्स डे की हो और रोहिणी आचार्य अपने पिता लालू प्रसाद को याद न करें, ऐसा हो ही नहीं सकता। अपनी एक किडनी देकर पिता को नया जीवन देने वाली रोहिणी आज बेटियों के लिए मिसाल बन गई हैं। रोहिणी ने फादर्स डे के मौके पर पिता लालू प्रसाद के लिए पोस्ट लिखा है।
रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा, ‘मेरे लिए तो आपके कंधों से बढ़ कर कोई तीर्थ नहीं है पापा, आपका प्यार व सदैव आपसे मिलने वाला मार्गदर्शन मेरी सबसे शक्तिशाली नैतिक शक्ति.. 'मेरे लिए आप क्या हैं' शब्दों में इसे बयां करना असंभव है, मैं बस इतना ही कह सकती हूँ "आप सबसे खास हैं, आप अविश्वसनीय हैं" हैप्पी फादर्स डे पापा’।
रोहिणी ने इस पोस्ट के साथ अपनी और अपने पिता लालू प्रसाद की तस्वीर भी साझा की है। इस तस्वीर में रोहिणी अपने पिता लालू प्रसाद के बगल में बैठी हैं और लालू प्रसाद बेटी रोहिणी को आशीर्वाद दे रहे हैं। यह तस्वीर उस वक्त की है जब लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद रोहिणी वापस सिंगापुर लौट रही थीं।
बता दें कि रोहिणी ने अपने पिता को अपनी एक किडनी डोनेट कर उस वक्त जान बचाई थी जब लालू प्रसाद की दोनों किड़नी संक्रमित हो चुकी थी। सिंगापुर के अस्पताल में रोहिणी की किडनी लालू प्रसाद को लगाई गई थी। लोकसभा चुनाव में आरजेडी ने रोहिणी आचार्य को सारण संसदीय सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।