ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / politics / ई-जनगणना पर बोले तेजस्वी, जातीय जनगणना के लिए इसमें सिर्फ एक प्रश्न जोड़ना...

ई-जनगणना पर बोले तेजस्वी, जातीय जनगणना के लिए इसमें सिर्फ एक प्रश्न जोड़ना होगा

15-May-2022 03:12 PM

PATNA: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीते दिनों यह ऐलान किया था कि आगामी जनगणना ई-जनगणना होगी और इसे 2024 तक पूरा कर लिया जायेगा। ई-जनगणना को इलेक्ट्रॉनिक जनगणना भी कहते हैं। इसमें बच्चे के जन्म से लेकर उसकी मृत्यु रजिस्टर तक का पूरा डेटा रखा जाता है। अमित शाह के इस ऐलान पर नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि अमित शाह जी ई-जनगणना की बात कर रहे है। लेकिन मेरा कहना है कि जब ई-जनगणना हो रहा है और इसमें जो खर्च होगा। उसी खर्च में जातीय जनगणना भी हो जाएगा। बस उसमें एक प्रश्न ही जोड़ना होगा।


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हम चाहते है कि देशभर में जातीय जनगणना हो लेकिन भारत सरकार ने इनकार कर दिया। बीजेपी के मंत्री नित्यानंद राय ने भी मना कर दिया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि जातीय जनगणना को लेकर सभी लोगों की राय बन चुकी है।


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार विधानसभा से दो बार यह पारित भी हो चुका है। इसे लेकर हमलोगों ने लगातार सदन के अंदर और बाहर आवाज उठाया। हम चाहते थे कि देशभर में जातीय जनगणना हो लेकिन केंद्र सरकार ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। लेकिन अब हम यह चाहते है कि कम से कम बिहार में ही जातीय जनगणना हो। जब केंद्र सरकार ने इससे मना किया तब हमने यह प्रस्ताव रखा था कि राज्य सरकार इसे कराए। हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इसे लेकर अपनी सहमती जतायी थी। 


जातिगत जनगणना को लेकर सभी दल सहमत थे इसलिए सर्वसम्मति से दो-दो बार विधानसभा में यह पास हुआ। केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ई-जनगणना की बात कह रहे हैं उसमें एक कॉलम जाति का जोड़कर जातीय जनगणना किया जा सकता है जिसमें अलग से कोई खर्च नहीं आएगा। तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी और केंद्र सरकार जातिगत जनगणना कराने के पक्ष में नहीं है।