ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / politics / अलौली में मतदान के पहले चिराग का हमला, बोले.. नीतीश ने भाई को...

अलौली में मतदान के पहले चिराग का हमला, बोले.. नीतीश ने भाई को भाई से लड़वाया

03-Nov-2020 06:04 AM

PATNA : एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान अपने पैतृक गांव अलौली में आज मतदान करेंगे। खगड़िया के अलौली में चिराग पासवान वोटिंग करेंगे और इसके लिए वह अलौली पहुंच चुके हैं। दूसरे चरण की वोटिंग के ठीक पहले चिराग पासवान ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया है। 


चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार पर आरोप लगाया है कि उन्होंने बिहार में भाई को भाई से लड़ाने का काम किया। चिराग ने कहा है कि दलित और महादलित को बांटकर नीतीश कुमार ने भाई को भाई से लड़ाया। नीतीश कुमार फूट डालो और राज करो की नीति पर चलते रहे। 15 साल में बिहार के युवाओं को कुछ नहीं मिला। दलित और महादलित का फर्क कर लोगों को ठगा गया और एक बार फिर नीतीश कुमार लोगों को धोखे में रखना चाहते हैं। चिराग पासवान ने कहा कि 15 साल के अंदर बिहार में कोई उद्योग धंधा नहीं लगा। सात निश्चय की योजना में भ्रष्टाचार हुआ और मुख्यमंत्री अभी सात निश्चय पार्ट 2 की बात कर रहे हैं। 


चिराग पासवान ने आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार अंग्रेजों की तर्ज पर शासन कर रहे हैं। पिछड़ा - अति पिछड़ा, दलित - महादलित में भेदभाव कर वह लोगों के बीच फूट डालते हैं जबकि हकीकत यह है कि बिहार में केवल एक ही जाति है और वह है गरीबी की जाती। चिराग पासवान ने कहा है कि नीतीश कुमार दोबारा सीएम नहीं बनेंगे क्योंकि बिहार की जनता इसका फैसला कर चुकी है।