Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
24-Jun-2022 08:23 AM
PATNA : एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से मुलाकात की है। गुरुवार की देर शाम द्रौपदी मुर्मू ललन सिंह के दिल्ली स्थित आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान द्रौपदी मुर्मू ने खुद को समर्थन दिए जाने के लिए जेडीयू और उनके नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार भी जताया। ललन सिंह और द्रौपदी मुर्मू के बीच काफी देर तक बातचीत भी हुई।
द्रौपदी मुर्मू अचानक से ललन सिंह के आवास पहुंची थीं। जेडीयू अध्यक्ष ने अपने आवास पहुंचने पर द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया और उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर बधाई भी दी। द्रौपदी मुर्मू ने भी अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं के उनके प्रस्तावक बनने के लिए धन्यवाद दिया है। ललन सिंह ने ट्वीट करते हुए के साथ वाली तस्वीर शेयर की है। इसके पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की थी और राष्ट्रपति चुनाव में जेडीयू की तरफ से एनडीए उम्मीदवार का समर्थन किए जाने के लिए आभार जताया था।
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में उपस्थित रहेंगे। शुक्रवार यानी आज ही द्रौपदी मुर्मू का नामांकन होना है। ललन सिंह गुरुवार की देर शाम दिल्ली पहुंचे थे। नामांकन में जदयू के पांच सांसद प्रस्तावक भी बने हैं। इनमें ललन सिंह के अलावा, सुनील कुमार पिंटू, चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, आलोक कुमार सुमन और दिलेश्वर कामत शामिल हैं।