गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज
04-Aug-2024 01:44 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में बढ़े हुए आरक्षण को संविधान की 9वीं सूचि में शामिल करने की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव डबल इंजन सरकार पर हमला बोल रहे हैं। विपक्ष ने इसको मुद्दा बनाकर बिहार विधानमंडल से लेकर संसद तक हंगामा किया। अब बीजेपी ने तेजस्वी यादव और आरजेडी पर पलटवार किया है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी पर बड़ा अटैक किया है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने आरक्षण मुद्दे पर तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार से ही लोगों को आरक्षण का लाभ मिल रहा है। आरक्षण के बारे में तेजस्वी को बोलने का अधिकार नहीं है। तेजस्वी और आरजेडी को बताना चाहिए कि इन लोगों ने कितने लोगों को आरक्षण दिया।
उन्होंने कहा कि जब पटना हाई कोर्ट ने आरक्षण पर रोक लगाई तो हम सुप्रीम कोर्ट गए और अब सुप्रीम कोर्ट इस पर उच्च न्यायालय के फैसले को बरकरार रखा है। तेजस्वी यादव लोगों को गलत बोलकर गुमराह कर रहे हैं। आरक्षण के मुद्दे पर बात करके ये लोगों को बांट रहे हैं लेकिन नीतीश-मोदी देश और बिहार में आगे बढ़ा रहे हैं।
वहीं दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी यादव को थेथर बताया है। उन्होंने कहा है कि कुछ लोगों ने कॉलेज की डिग्री तो नहीं ली लेकिन थेथरोलॉजी का डिग्री जरूर ले ली है। ये डिग्री तेजस्वी यादव ने लिया है और ऐसे लोग विकास की बात ना कर लोगों को गुमराह करने की बात करते हैं।
शैलेन्द्र पांडेय की रिपोर्ट..