ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / politics / दिलीप जायसवाल विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक बने, नीरज...

दिलीप जायसवाल विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक बने, नीरज कुमार और रीना देवी सचेतक बने

19-Apr-2022 02:10 PM

PATNA : स्थानीय निकाय कोटे से विधान परिषद के चुनाव संपन्न होने के बाद सदन में सत्तारूढ़ दल के सचेतक और उप मुख्य सचेतक के नाम की घोषणा कर दी गई है। भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी दिलीप कुमार जायसवाल को सत्तारूढ़ दल का उप मुख्य सचेतक बनाया गया है।


दिलीप जायसवाल के पास पहले भी जिम्मेदारी थी लेकिन स्थानीय निकाय कोटे से उनकी सदस्यता अवधि पूरी होने और अब चुनाव संपन्न होने के बाद फिर से उनकी नियुक्ति की गई है। वहीं दूसरी तरफ सत्तारूढ़ दल के दो सचेतक के तौर पर नीरज कुमार और रीना देवी को मनोनीत किया गया है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से भेजे गए पत्र के बाद बिहार विधान परिषद सचिवालय ने इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है। बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सचिव विनोद कुमार की तरफ से यह बताया गया है कि कार्यकारी सभापति ने इस संबंध में नीतीश कुमार के पत्र के आधार पर सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक और सचेतक के पद पर माननीय सदस्यों को मनोनीत किया है इनका मनोनयन 18 अप्रैल के प्रभाव से माना जाएगा।