मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह?
24-Dec-2023 04:12 PM
By First Bihar
PATNA: DMK नेता दयानिधि मारन के बिहार और यूपी के लोगों को लेकर दिए गए बयान को लेकर सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। एक ओर जहां दयानिधि मारन के बयान से इंडी गठबंधन नें शामिल जेडीयू और आरजेडी ने किनारा कर लिया है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी और एनडीए के दल हमलावर हो गए हैं। पटना पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने मारन के बयान को लेकर इंडी गठबंधन पर हमला बोला है।
नित्यानंद राय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक भारत-श्रेष्ठ भारत का निर्माण हो रहा है। आज देश में सफाई करने वाले लोगों की पूजा हो रही है। खुद प्रधानमंत्री ने सफाईकर्मियों का पांव पखारकर उन्हें सम्मान देने का काम किया लेकिन आज उन्हें इंडी गठबंधन के लोग अपमानित करने का काम कर रहे हैं। उत्तर और दक्षिण भारत को बांटने की कोशिश सफल नहीं होनेवाली है।
उन्होंने कहा कि यह नरेंद्र मोदी का भारत है यहां कोई भी विभेद पैदा नहीं कर सकता है। देश में न्याय और सम्मान के साथ सभी काम हो रहे हैं। दयानिधि मारन को इसके लिए पूरे देश से माफी मांगना पड़ेगा। नित्यानंद ने कहा कि यहां कुछ ऐसे उपद्रवी लोग हैं, चाहे वे राजनीति में हो या किसी और तरह के लोग हों इस तरह की बात वहीं लोग करते हैं जो विभेद पैदा करने की कोशिश करते हैं।
वहीं सीवान में ओवैसी के पार्टी के नेता की हत्या पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि ये बहुत ही आपत्तिजनक घटना है। आज यह कोई नई बात नहीं है, यह केवल आज ही नहीं हुआ है बल्कि हर दिन इस तरह की घटनाएं बिहार में हो रही हैं। बिहार में जब से नीतीश और तेजस्वी की सरकार बनी है तब से हर दिन हत्याएं हो रही हैं और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। अपराधियों के खौफ से लोग बिहार से पलायन कर रहे हैं। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री के पद के लिए उलझे रहते हैं और उन्हें बिहार की जनता की कोई फिक्र नहीं है।
बता दें कि बता दें कि DMK नेता दयानिधि मारन एक कार्यक्रम के दौरान यूपी और बिहार के रहने वाले लोगों के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। दयानिधि ने कहा कि यूपी और बिहार के लोग तमिलनाडु में आकर टॉयलेट साफ करते हैं। हिन्दी बोलने वाले ये लोग यहां आकर यह काम करते हैं। यूपी बिहार के लोग तमिननाडु में कंस्ट्रक्शन से जुड़े छोटे-मोटे काम करते हैं। मारन के इस बिगड़े बोल से बवाल मच गया है।