पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
28-Aug-2023 01:40 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश के फूलपुल से लोकसभा का चुनाव लड़ने की चर्चा को लेकर बिहार में सियासत तेज है। इसी बीच लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई से सांसद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा चैलेंज दे दिया है। उन्होंने कहा है कि बिहार के लोगों ने नकार दिया है इसलिए दूसरी जगह ठिकाना तलाश कर रहे हैं।
चिराग पासवान ने बड़ा चैलेंज देते हुए कहा है कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में हिम्मत है तो वे बिहार की किसी भी सीट से चुनाव लड़ कर दिखा दें, उन्हें सच्चाई का पता चल जाएगा। नीतीश कुमार को बिहार की जनता ने नकार दिया है इसलिए वे बिहार से बाहर जगह तलाश रहे हैं। बिहार में किसी पार्टी के पास कोई विजन नहीं है। बिहार के युवा राज्य की सत्ता पलटने वाले हैं। एनडीए ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 40 में से 39 सीटों पर जीत हासिल किया था लेकिन इसबार 40 में से 40 सीट जीतेंगे।
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यह कहने पर कि उन्हें कुछ नहीं बनना है, इसपर चिराग ने कहा है कि I.N.D.I.A गठबंधन का ही कुछ नही बनने वाला है। INDIA का जो तथाकथित गठबंधन है, इसमें ये लोग देश का नाम राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। गठबंधन में सिर्फ विरोधाभाष दिख रहा है। जिस गठबंधन की नीति नहीं उस गठबंधन को जनता स्वीकार नही करेंगी। वहीं उन्होंने सात निश्चय योजना को बिहार का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार बताया है।