पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
03-Jun-2021 09:56 PM
PATNA : कोरोना की दूसरी लहर के बीच पहली बाहर बिहार कांग्रेस में राजनीतिक गतिविधियां शुरू हुई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कोविड-19 रिलीफ टास्क फोर्स के चेयरमैन गुलाम नबी आजाद ने आज वर्चुअल मीटिंग की है. गुलाम नबी आजाद की इस वर्चुअल मीटिंग में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा और विधायक दल के नेता अजीत कुमार शर्मा भी जुड़े हैं.
गुलाम नबी आजाद ने कोरोना काल में बिहार की मौजूदा स्थिति को लेकर स्थानीय नेताओं से जानकारी ली है और साथ ही साथ कोविड-19 रिलीफ टास्क फोर्स के जरिए लोगों तक मदद पहुंचाने को कहा है. बैठक के दौरान गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि कांग्रेस का संगठन लोगों तक आपदा के बीच मदद पहुंचाएं ताकि लोग जमीनी स्तर पर पार्टी की क्रियाशीलता को समझ पाए.
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा ने कहा कि राज्य के सरकारी आंकड़ों में मौत का हिसाब और वास्तविक मौतों में भारी अंतर है राज्य सरकार ने कोरोना वायरस ओं को छिपाया है. बिहार में वैक्सीनेशन की स्थिति भी अच्छी नहीं है. 18 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को अब तक वैक्सीन नहीं लगता रही है.
उधर कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत कुमार शर्मा ने कहा कि राज्य की सरकार ने कोरोना के नाम पर विधायकों का फंड बगैर उनकी अनुमति के काट लिया. साथ ही इसका इस्तेमाल उनके संबंधित क्षेत्र के विकास के लिए नहीं किए जाने के खिलाफ जब विधायकों ने आवाज उठाई तो सरकार नए नियमों का हवाला देने लगी.
बैठक में गुलाम नबी आजाद के अलावे अंबिका सोनी, मुकुल वासनिक, पवन कुमार बंसल, केसी वेणुगोपाल, अधीर रंजन चौधरी और जयराम रमेश समेत अन्य कई नेता शामिल हुए.