पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
19-Jul-2024 11:29 AM
By First Bihar
PATNA: उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दौरान खाने-पीने की दुकानों पर नेमप्लेट लगाने के सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश को लेकर सियासत शुरू हो गई है। आरजेडी चीफ लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया के जरिए यूपी सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाया है और कहा है कि बीजेपी की सरकार पवित्र यात्रा को भी सांप्रदायिक रंग में रंगना चाहती है।
रोहिणी ने एक्स पर लिखा, “लोकसभा चुनाव में अयोध्या की सीट हारने की खीज और अपनी खिसकती जमीन की हताशा में नफरती, विखंडनकारियों की जमात भाजपा की उत्तरप्रदेश सरकार ने मुसलमान भाइयों के इकोनॉमिक (आर्थिक) बॉयकॉट के घृणित उद्देश्य से कांवड़ पथ पर नाम की तख्ती लगा कर सामान बेचने का फरमान जारी किया है। पावन श्रावण (सावन) मास में भगवान शिव के पूजन के लिए की जाने वाली पवित्र धार्मिक यात्रा को भी अपने गंदे राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के उद्देश्य से सांप्रदायिक रंग में रंगना चाह रही है उत्तरप्रदेश की भाजपा सरकार”।
रोहिणी ने आगे लिखा, “धर्म की गलत व्याख्या के साथ समाज व देश में धार्मिक-विद्वेष, नफरत व उन्माद का जहर घोलना ही भाजपा की फितरत व राजनीति रही है। हद तो तब ही हो गयी थी जब अयोध्या की हार के पश्चात इन लोगों ने अयोध्या के हिंदुओं तक के बॉयकॉट (बहिष्कार) के लिए मुहिम छेड़ दी थी। इन लोगों की विकृत मानसिकता को अच्छी तरह से देख व समझ चुका है देश और गंगा-जमुनी तहजीब को तोड़ने-बाँटने की इनकी हर कोशिश अब नाकाम ही होगी”।
बता दें कि आगामी 22 जुलाई से सावन का पावन महीना शुरू हो रहा है। सावन में उत्तर प्रदेश में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर छिड़े विवादों के बीच योगी सरकार ने बड़ा फैसला ले लिया है। सरकार के फैसले के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में कावंड़ यात्रा के दौरान खाने पीने की सभी दुकानों पर दुकानदारों को अपना नेमप्लेट लगाना होगा। सीएमओ की तरफ से इसको लेकर निर्देश जारी किया गया है। CMO के इस आदेश के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है।