Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
06-May-2022 08:02 AM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बीच मुलाकात हुई है। दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारे में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। केन्द्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान कल यानी गुरुवार की शाम पटना पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीएम आवास जाकर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच काफी देर बातचीत हुई। केन्द्रीय मंत्री और बिहार बीजेपी के प्रभारी रह चुके धर्मेंद्र प्रधान की मुख्यमंत्री से मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं और अटकलों का बाजार गर्म हो गया।
हालांकि जानकारी के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान ही बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी को भी बुलाया गया और उन्होंने भी केन्द्रीय मंत्री से लंबी बातचीत की। विजय कुमार चौधरी बाद में धर्मेंद्र प्रधान के साथ राजकीय अतिथिशाला भी गए और वहां भी बिहार की शिक्षा की बेहतरी को लेकर दोनों के बीच बातचीत हुई।
मुलाकात में केन्द्रीय विद्यालयों की स्थापना के लिए दस एकड़ जमीन की मांग का मुद्दा भी उठा। विजय कुमार चौधरी ने केन्द्रीय मंत्री को राज्य के जनसंख्या घनत्व को देखते हुए जमीन की किल्लत के बारे में जानकारी दी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार की तुलना आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र और उड़ीसा जैसे राज्यों से नहीं की जा सकती। इसलिए बिहार जैसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाले राज्यों में केन्द्रीय विद्यालयों की स्थापना को लेकर केन्द्र सरकार को अपना पैमाना बदलना चाहिए।