गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज
24-Oct-2020 03:22 PM
PATNA : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि उन्होंने बिहार की आधारभूत संरचनाओं को निर्मित करने और राज्य को विकास पथ पर ले जाने में कोई कमी नहीं छोड़ी. साथ ही उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को घेरते हुए कहा की अनुभवहीन लोग उनपर छीटाकशी कर के सिर्फ क्षणिक लोकप्रियता पाना चाहते हैं, उन्हें बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं है.
खगड़िया जिले के अलौली विद्यानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा, "हमने कितने पल पुलिया बनवाये, और अब खगड़िया से कुशेश्वर स्थान तक सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है. इस रोड में 7 पुल होंगे और जो दूरी आज 125 किलोमीटर है वो सिमट कर 25 किलोमीटर रह जायेगा." राजद के भ्रष्टाचार का हवाला देते हुए नीतीश कुमार ने कहा, "हमारा माल कमाने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन लोगों का पूरा इरादा है माल कमाने का, भले ही अंदर चले जाएं. कुछ लोग काम करना नहीं चाहते, लोगों के बीच झगड़ा कराना चाहते हैं, लेकिन झगड़ा जरूरी नहीं है काम ज्यादा जरूरी है."
अलौली से जदयू प्रत्याशी साधना सदा ने हुंकार भरते हुए कहा, "बिहार की जनता करे पुकार बार-बार हो नीतीश कुमार. विकास की है पहचान , नीतीश जी के तीर का निशान." साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार को धन्यवाद करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक गरीब की बेटी को टिकट दिया और आपने मौका दिया तो नीतीश कुमार के नेतृत्व में न्याय कर साथ हर वर्ग का विकास करूंगी." साथ ही साथ उन्होंने बीते 15 साल में हुए बिहार के सर्वांगिक विकास के बारे में बोलते हुए विरोधियों को चुनौती दी और कहा, "बिहार में हुए विकास कार्यों के बारे में बताना शुरू करूं तो 24 घण्टे भी कम पड़ जाएंगे."