ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज इश्क ने ले ली जान: इंटर छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Nitish Kumar : जाते -जाते बिहार सरकार का विजन क्लियर कर रहे नीतीश कुमार, बोले - 1 करोड़ लोगों को देंगे नौकरी, महिलाओं को देंगे 2-2 लाख रुपए भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव बिहार में तीन मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, अफरा-तफरी का माहौल

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल जाएंगे छपरा, शहीद मोहम्मद इम्तियाज के परिजनों को सौपेंगे 21 लाख की सम्मान राशि

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को छपरा जाएंगे. छपरा में वह भारत-पाकिस्तान की लड़ाई में शहीद हुए मोहम्मद इम्तियाज के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देंगे.

12-May-2025 07:55 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics:  भारत-पाकिस्तान की सीमा पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में बीते 10 मई को शहीद हुए छपरा के रहने वाले सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज को उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके परिजनों से कल मुलाकात करेंगे और 21 लाख की सम्मान राशि का चेक सौपेंगे।


दरअसल, जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान की सीमा पर बीते 10 मई 2025 को पाकिस्तान की ओर से की गई क्रॉस-बॉर्डर फायरिंग में सीमा सुरक्षा बल में तैनात सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज शहीद हो गए थे। वह बिहार के सारण जिले के गरखा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के निवासी थे। 12 मई को पैतृक गांव में शहीद को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। 


अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को शहीद मोहम्मद इम्तियाज के परिजनों से मिलने के लिए छपरा के नारायणपुर गांव जाएंगे। जहां मुख्यमंत्री नीतीश न सिर्फ शहीद के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना देंगे बल्कि बिहार सरकार की तरफ से सम्मान राशि के तौर पर 21 लाख रुपए का चेक उनके आश्रितों को सौपेंगे।


उनकी शहादत को सलाम करते हुए सीएम नीतीश ने एक्स पर लिखा था, “मैं इस घटना से मर्माहत हूं। सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज की शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। उनकी वीरता को नमन है।” मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि शहीद के निकटतम आश्रित को राज्य सरकार की ओर से 21 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी और उनका अंतिम संस्कार पूरे पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा।